Bollywood News Today | Sharvari wagh | Yami gautam | Sunny Deol | Chhaava | 11th Feb 2025 | 8 Am
बीयरबाइसेप्स के नाम से पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर फाइनली माफी मांगी है। इस मामले में रणवीर, अपूर्वा माखिजा उर्फ़ द रेबेल किड और कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज हुई है। वही अब विवाद बढ़ने पर रणवीर ने कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था और वे आगे से अपनी भाषा पर ध्यान देंगे।
अभिनेता सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म 'जाट' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो उनके करियर की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसमें सनी के साथ 8 एक्ट्रेसेस दमदार एक्शन करती नजर आएंगी, जिनमें जरीना वहाब, सैयामी खेर, रेजिना कैसंड्रा और भी कई एक्ट्रेस शामिल हैं। सिर्फ यही नहीं फिल्म में 6 खलनायक भी होंगे, जिनसे सनी टकराने वाले हैं।
शरवरी ने इंस्टाग्राम पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बीच पर टायर फ्लिप करते हुए अपनी जबरदस्त फिटनेस दिखा रही हैं। वह वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की फिल्म अल्फा के अगले एक्शन शेड्यूल से पहले खुद को पूरी तरह तैयार कर रही हैं। उनकी सिक्स-पैक एब्स और टोन्ड बॉडी देखकर फैंस हैरान रह गए और लगातार उनकी फिटनेस पर खूब तारीफ कर रहे हैं।
निर्देशक और निर्माता राम माधवानी की वेब सीरीज 'द वेकिंग ऑफ ए नेशन' इन दिनों चर्चा में है। यह शो जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़े कई पहलुओं को दिखाएगा। तारुक रैना और निकिता दत्ता मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया है, जिसमें उस दौर के हालात की झलक मिलती है। साहिल मेहता, भावशील सिंह, एलेक्स रीस और पॉल मैकइवान भी अहम किरदारों में हैं। यह सीरीज 7 मार्च 2025 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।
यामी गौतम इन दिनों अपनी नई फिल्म 'धूम धाम' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह पहली बार अभिनेता प्रतीक गांधी के साथ नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का नया प्रोमो जारी हुआ, जिसमें यामी और प्रतीक की मजेदार केमिस्ट्री दिख रही है। यह रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है, जिसमें शादी से जुड़ी मजेदार कहानी पेश की जाएगी। फिल्म के लेखक यामी के पति आदित्य धर हैं और निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है। 'धूम धाम' 14 फरवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपनी नई तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। उन्होंने फ्लोरल ड्रेस में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे बेहद हॉट और स्टाइलिश लग रही हैं। कृति ने हल्का मेकअप किया है और उनके बालों का खास स्टाइल उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। फैंस उनकी अदाओं के दीवाने हो गए हैं और उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। हर पोज में उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
फेमस टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में वह रेड कॉर्ड सेट में नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और बोल्ड लग रही थीं। उन्होंने पैपराजी को प्यारे-प्यारे पोज दिए, जिस पर पैप्स ने "सो क्यूट" कहा वही यह सुनकर तेजस्वी ब्लश करने लगीं। अब उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है जो उनकी दिल की धड़कनें बढ़ा रहा है।
साउथ के मशहूर निर्माता-निर्देशक एटली कुमार ने अपनी नई फिल्म 'ए6' के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को फाइनल कर लिया है। एटली ने सलमान के साथ इस फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी, जिसकी लागत करीब 500 करोड़ रुपये होगी। मेकर्स इसे ग्रैंड स्केल पर बनाने की प्लैनिंग में हैं। बता दे की फिल्म को शानदार बनाने के लिए हर पहलू पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
फिल्म सनम तेरी कसम को लेकर 9 साल बाद फिर से चर्चा हो रही है। अब इससे जुड़ा एक बड़ा राज सामने आया है। डायरेक्टर विनय सप्रू ने बताया कि इंदर के रोल के लिए पहले विक्की कौशल को चुना गया था, और उनके साथ तीन महीने तक शूटिंग भी हुई थी। लेकिन बाद में यह किरदार हर्षवर्धन राणे को मिला, जिन्होंने इस फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया। ऑडियंस को उनकी दमदार एक्टिंग खूब पसंद आयी थी।
सोहम शाह की आने वाली फिल्म क्रेजी ने रिलीज़ से पहले ही धमाल मचा दिया है। IMDb की मोस्ट एंटीसिपेटेड इंडियन मूवीज और शोज़ की लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, जो दर्शकों की जबरदस्त एक्साइटमेंट दिखाता है। सोहम शाह की अनोखी कहानी और दमदार एक्टिंग के कारण क्रेजी बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में सलमान खान की सिकंदर, विक्की कौशल की छावा और अर्जुन कपूर की मेरे हसबैंड की बीवी भी शामिल हैं।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More
Janhvi Kapoor का कॉर्सेट ब्लाउज और फिश-कट स्कर्ट में हॉट लुक, देखे यहां
Saif Ali Khan को चाकू लगने के बाद Jeh ने कही ऐसी क्या बात, सुनकर इमोशनल हो गए थे एक्टर
नितेश तिवारी ने 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर की जगह बॉडी डबल से करवाई शूटिंग, जानिए क्यों