Bollywood News Today | Shraddha Kapoor | Kriti Sanon | Salman Khan | Hina Khan | 14 Oct 2025 | 8 Am
सिद्धांत चतुर्वेदी की एक्शन-क्रिएचर फिल्म 'रामरी' काफी समय से चर्चा में है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में मोहित रैना भी अहम किरदार में थे। खबर थी कि अजय देवगन खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे। अब फिल्म पर ताजा जानकारी जो सामने आई है, उससे फैंस का दिल टूट जाएगा। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 1945 के दशक में सेट की गई 'रामरी' को बीच में बंद करने का फैसला लिया गया है। बजट की कमी ने इसे रोक दिया है गया है।
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। दिवाली के मौके पर निर्माताओं ने फैंस को बड़ा तोहफा देने का मन बना लिया है। एक सूत्र ने फिल्म पर अपडेट देते हुए कहा, "'जोगी' उर्फ ​​'ना दे दिल परदेसी नू' का एक वर्जन है , 15 अक्टूबर को इसे रिलीज किया जाएगा। इसका उद्देश्य उत्साह को बढ़ाना और फिल्म को फिर से फोकस में लाना है।" आदित्य धर की निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ऋषभ शेट्टी ने दर्द में शूट किया था 'कांतारा चैप्टर 1' का क्लाइमैक्स, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने एक्स अकाउंट पर सूजे हुए पैरों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'ये क्लाइमैक्स शूटिंग के वक्त की है, सूजा पैर, थका हुआ शरीर, लेकिन आज क्लाइमैक्स कुछ ऐसा बन गया, जिसे देखने के बाद लोग सराहना कर रहे हैं। ये सिर्फ उस दिव्य शक्ति के आशीर्वाद से हो सका है, जिस पर हम यकीन रखते हैं। आप सभी का धन्यवाद।'
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें वह चाय, समोसे और पकौड़े खाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी देओल को कहते हुए सुना जा सकता है 'ज्ञानी जी चाय पी रहे हैं।' इसके बाद सनी देओल समोसा खाते हैं। एक आदमी उनसे कहता है कि चटनी के बगैर मजा नहीं आता। इस पर सनी देओल कहते हैं 'मैं चटनी नहीं खाता। इससे समोसे का स्वाद चला जाता है।' इसके बाद वह पकौड़ा खाते हुए कहते हैं 'पनीर का पकौड़ा'। वीडियो शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा है 'अच्छा खाओ स्वस्थ रहो हा हा हा हा।'
बिग बॉस 19' वीकेंड का वार के ताजा एपिसोड में अभिनेता ने गायक अरिजीत सिंह के साथ अपने बहुचर्चित विवाद पर चुप्पी तोड़ी। सलमान ने कहा, "अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो गलतफहमी थी और गलतफहमी मेरी तरफ से हुई थी।" सलमान ने आगे कहा, "उसके बाद उसने गाने भी किए मेरे लिए, टाइगर में किया उसने, आगे गलवान में कर रहा है।" बता दें कि फिल्म 'टाइगर 3' के चर्चित गानों 'रुआन' और 'लेके प्रभु का नाम' को अरिजीत ने अपनी आवाज दी थी।
अभिनेता राजकुमार राव साउथ की लोकप्रिय फिल्म 'बकासुर रेस्टोरेंट' का हिंदी रीमेक में नज़ए आ सकते हैं. 123 तेलुगू को मिली जानकारी के मुताबिक, राजकुमार तेलुगू हॉरर कॉमेडी फिल्म 'बकासुर रेस्टोरेंट' के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है। अब अगर ये खबर सच साबित होती है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि राजकुमार इस अनोखी अलौकिक कहानी में किसका किरदार निभाते हैं।
विक्रम भट्ट एक बड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। उनके खिलाफ उन्हीं की कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने साजिश रची है।
विक्रम VSB प्रोडक्शन LLP कंपनी चलाते हैं। उनके प्रबंधक नासिर खान ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उनकी कंपनी मुंबई के अंधेरी पश्चिम में मौजूद है। विक्रम और उनकी पत्नी को सबसे पहले मामले की जानकारी मिली। उन्होंने देखा कि ऑफिस से कुछ डिस्क मार्च 2025 से गायब थीं।
अभिनेत्री संगीता बिजलानी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनके फार्महाउस में हुई चोरी से जुड़ा है, जिसमें अभिनेत्री पिछले 20 साल से रह रही हैं। हाल ही में उन्होंने महिला सुरक्षा, बढ़ती चोरी की वारदात जैसे मुद्दों को लेकर अपनी राय रखी। संगीता ने पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल से मुलाकात की। अभिनेत्री ने बताया कि अपनी सुरक्षा की चिंताओं का हवाला देते हुए उन्होंने बंदूक लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया है।
बोनी कपूर ने लंबे समय पहले 'नो एंट्री' के सीक्वल का ऐलान कर दिया था, लेकिन उनकी ये पिक्चर बनती नहीं दिख रही है।
जब सीक्वल की घोषणा हुई तो दर्शक उत्साहित हो उठे। मालूम चला कि नई किस्त को नए कलाकारों के साथ बनाया जा रहा है।
अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन का नाम तय किया गया। अगले कुछ समय में शूटिंग शुरू होनी थी कि उससे पहले ही वरुण ने फिल्म से कन्नी काट ली है। वरुण ने ये कदम अपनी दूसरी फिल्मों की तारीखों में हो रहे टकराव की वजह से उठाया है।
बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने एक अनाम प्रोजेक्ट का पोस्टर फैंस के साथ साझा किया। इस पोस्टर में अभिनेता का लुक देखकर फैंस हैरान हैं। इस लुक को देखकर ही अटकलें तेज हो गई हैं कि एक बार फिर से बॉबी देओल विलेन का रोल निभाने वाले हैं। पोस्टर पर लिखा है, ‘बॉबी देओल, एज प्रोफेसर व्हाइट नोज’। अपनी पोस्ट में बॉबी देओल भी कैप्शन लिखते हैं, ‘पॉपकॉर्न वॉपकॉर्न ले आओ, शो शुरू होने वाला है।’
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More
Dhurandhar: Ranveer Singh की ‘धुरंधर’ का स्पेशल गाना दिवाली पर होगा रिलीज
Dassahra: इस दशहरे लाल किले पर रावण दहन करेंगे Bobby Deol
Veer Sharma: श्रीमद् रामायण में नजर आए वीर शर्मा की आग में झुलसकर मौत
Mahesh Manjrekar First Wife Deepa Mehta Dies: एक्टर महेश मांजरेकर की पहली पत्नी का हुआ निधन
Tags : Deepika Padukone | akshay kumar | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Disha Patani | ranveer singh | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips