Advertisment

Bollywood News Today | Shraddha Kapoor | Raashii Khanna | Akshay Kumar | 10th Jan 2025 | 8 Am

साउथ के मशहूर अभिनेता सूर्या जल्द ही फिल्म 'रेट्रो' में नजर आएंगे, जिसकी रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। हाल ही में 'रेट्रो' का नया पोस्टर जारी हुआ

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood News Today | Shraddha Kapoor | Raashii Khanna | Akshay Kumar | 10th Jan 2025 | 8 Am

साउथ के मशहूर अभिनेता सूर्या जल्द ही फिल्म 'रेट्रो' में नजर आएंगे, जिसकी रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। हाल ही में 'रेट्रो' का नया पोस्टर जारी हुआ, जिसमें सूर्या गंभीर और धांसू अवतार में कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सूर्या के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। 'रेट्रो' से सूर्या का यह नया लुक दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है।

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। प्रशंसक भी दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। नताशा और वरुण हाल ही में माता-पिता बने हैं। अब दोनों ने मुंबई के जुहू में एक बेहद आलाशीन अपार्टमेंट खरीदा है। 5,000 फीट से अधिक में फैले इस अपार्टमेंट के लिए दोनों ने 2.67 करोड़ की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। मीडिया रिपोर्ट्स से अनुसार, वरुण-नताशा के नए घर की कीमत 44.52 करोड़ रुपये है।

Read More

निर्माता Pritish Nandy के निधन पर करीना समेत कई स्टार्स ने जताया शोक

बेटे जुनैद की लवयापा के हिट होने पर स्मोकिंग करना छोड़ देंगे आमिर खान

Yash की 'Toxic' का धमाकेदार टीजर आउट

ऋतिक रोशन ने इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर मीडिया को कहा धन्यवाद

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। गीतकार मनोज मुंतशिर ने फिल्म के गाने में अपना क्रेडिट न मिलने पर नाराजगी जताई है। जियो स्टूडियो ने गाने का टीजर शेयर किया, जिसमें बी-प्राक और तनिष्क बागची को क्रेडिट दिया गया, लेकिन मनोज मुंतशिर का नाम हटाया गया। मनोज ने इसे कलाकार का अपमान बताया और तुरंत सुधार न होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों शादी के 3 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक-दूसरे का हाथ थामे चलते हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "फरहान और शिबानी के घर आने वाला है नन्हा मेहमान।" खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

एनिमेटेड फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' 31 साल बाद भारत में 24 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। 1993 में आई यह फिल्म भारत में पहले रिलीज नहीं हो पाई थी। इसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में देखा जा सकेगा। पहले यह फिल्म 18 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब नए तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां उनकी अदाकारी की सराहना की गई। अब यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 10 जनवरी, 2025 से उपलब्ध होगी। फिल्म 2002 की गोधरा ट्रेन जलने की घटना पर आधारित है, जिसमें विक्रांत ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है। दर्शक अब इसे OTT पर देख सकते हैं।

सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' से उनकी पहली झलक सामने आई है, जिसमें उनका धांसू और नशे में धुत अवतार नजर आ रहा है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यह 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में यश की जोड़ी करीना कपूर के साथ बन सकती है। यह अवतार यश के फैंस के लिए नया और हैरान करने वाला होगा।

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में पहचान बनाने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो गई हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म में ऐश्वर्या राय के लुक को रीक्रिएट किया। इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।

अभिनेता श्रेयस तलपड़े अपनी आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म में श्रेयस और काजल अग्रवाल की जोड़ी नजर आएगी। शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है, और इसके बाद कोल्हापुर में होगी। फिल्म 15 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सेट से श्रेयस और काजल की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' का तीसरा भाग जल्द दर्शकों के बीच आने वाला है। 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने सफलता पाई थी, और अब दोनों 'आशिकी 3' में वापसी करने वाले हैं। फिल्मफेयर के अनुसार, दोनों से बातचीत जारी है और वे जल्द ही फिल्म साइन करेंगे। मोहित सूरी पटकथा पर काम कर रहे हैं, और इस जोड़ी का रोमांटिक सफर जल्द ही शुरू होगा।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories