Advertisment

Bollywood News Today | Sonakshi Sinha | Nora Fatehi | Salman Khan | Pushpa 2 | 19th Dec 2024 | 8 Am

बिग बॉस 18 के फिनाले की डेट घोषित हो चुकी है, लेकिन विवियन डीसेना का गेम कमजोर होता गया। शो की शुरुआत में उन्हें विजेता माना जा रहा था, लेकिन बाद में उनकी परफॉर्मेंस में गिरावट आई।

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood News Today | Sonakshi Sinha | Nora Fatehi | Salman Khan | Pushpa 2 | 19th Dec 2024 | 8 Am

बिग बॉस 18 के फिनाले की डेट घोषित हो चुकी है, लेकिन विवियन डीसेना का गेम कमजोर होता गया। शो की शुरुआत में उन्हें विजेता माना जा रहा था, लेकिन बाद में उनकी परफॉर्मेंस में गिरावट आई। अब खबर आई है कि विवियन को Laughter Chef सीजन 2 के लिए अप्रोच किया गया है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि बिग बॉस 18 की ट्रॉफी उनके हाथ में नहीं आएगी।

बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मुकेश खन्ना के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्हें चेतावनी दी कि वो उनकी परवरिश पर फिर से सवाल न उठाएं। इसके बाद उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी मुकेश खन्ना को जवाब दिया, पूछा कि उन्हें 'रामायण' का विशेषज्ञ बनने का हक किसने दिया और उन्होंने यह भी पूछा कि किसने उन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक बना दिया है।

दिलजीत दोसांझ इन दिनों कश्मीर में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डल झील में शिकारा पर बैठकर काहवा पीते और म्यूजिक का आनंद लेते नजर आए। वीडियो में फेमस काहवा मेकर मुस्ताक भाई के बनाए काहवे का लुत्फ उठाते हुए दिलजीत पाजी काफी खुश दिखे। इस वक़्त वह अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर कश्मीर में आराम कर रहे हैं।

साउथ फिल्म डायरेक्टर एटली अब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। एटली ने बताया कि फिल्म "A6" पर काम चल रहा है, इसकी स्क्रिप्ट आधी पूरी हो चुकी है और जल्द ही फिल्म का एलान होगा। एटली ने कहा कि यह फिल्म देश को गर्व महसूस कराएगी और उन्होंने दर्शकों से फिल्म के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

गुरुग्राम के सेक्टर-68 स्थित एरिया मॉल में 15 दिसंबर को करण औजला के कॉन्सर्ट के दौरान हंगामा हुआ। तीन डॉक्टरों और एक मेडिकल स्टूडेंट ने नशे की हालत में मारपीट की और एक पुलिस अफसर की वर्दी फाड़ दी। कॉन्सर्ट में फैंस के बीच लात-घूंसे चले। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान एसजीटी यूनिवर्सिटी के डॉक्टर दिव्यांशु, अजय, अभय और ऋषभ के रूप में हुई है।

नोरा फतेही और करन औजला का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, ये वीडियो करण औजला के कॉन्सर्ट का है, जहा नोरा उनके गाने आये हाय पर जमकर थिरकती नज़र आयी. वही फैंस को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और लोग लगातार उनकी इस जोड़ी पर रियेक्ट करते हुए लगातार कमेंट कर रहे है।

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को अमेरिकी नौसेना का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिला है। उन्हें यह सम्मान उनके फिल्मों में 'टॉप गन', 'मिशन इम्पॉसिबल' जैसी फिल्मों में नौसेना और मरीन क्रॉप्स के लिए किए गए योगदान के कारण दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें लंदन में आयोजित एक इवेंट में यूएस नेवी के सचिव कार्लोस डेल टोरो ने प्रदान किया।

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजय बालन ने ट्वीट करते हुए ये खबर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है कि द राजा साहब की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। हालांकि उन्होंने मेकर्स के ऐसा करने के पीछे के कारणों के बारे में नहीं बताया। मेकर्स की तरफ से भी फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन ये बात तो तय है कि दर्शकों को प्रभास की फिल्म देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

टीवी के शक्तिमान, मुकेश खन्ना, हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक विवादित बयान दे बैठे थे, जिस पर सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया। वही अब मुकेश ने माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा किसी को नाराज करने का नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि उनका शत्रुघन सिन्हा और उनके परिवार से अच्छा रिश्ता है, और उनकी बात केवल नई पीढ़ी के बारे में थी।

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, मोनालिसा का कैजुअल लुक और स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इन तस्वीरों में मोनालिसा ने वाइट कलर का क्रॉप टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और रिलैक्स्ड नजर आ रही हैं. वही फैंस उनके इस लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.

Read More

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद 'पुष्पा 2' में 70% उछाल

कपिल को डायरेक्टर एटली ने उनके रंग-रूप पर कमेंट के लिए दिया करारा जवाब

मलाइका अरोड़ा की मां को उनके कॉलेज से इस वजह से आते थे कॉल

आयुष्मान नजर आएंगे YRF और Posham Pa की थ्रिलर में?

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories