Bollywood News Today | Tamannaah Bhatia | Alia Bhatt | Harnaaz Sandhu | Salman | 3 Sep 2025 | 8 Am
1)- टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' के सिनेमाघरों में रिलीज होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को दर्शकों के बीच आएगी। अब निर्माताओं ने 'बागी 4' का नया गाना 'ये मेरा हुस्न' जारी कर दिया है, जिसमें हरनाज जोरदार डांस करती दिख रही हैं। 'ये मेरा हुस्न' गाने को शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है। गाने में संजय दत्त की भी झलक दिख रही है।
2)- तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी जल्द ही नई कॉमेडी सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' में पहली बार एक साथ नजर आएंगी। तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार वीडियो जारी किया, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे के बारे में ऐसी बातें शेयर कीं जो कोई और नहीं जानता। डायना ने तमन्ना के बारे में कहा- 'सबसे जरूरी बात - यह बहुत बेशर्म कॉफी चोर है। उसे इस पर कोई अफसोस नहीं होता।' इसके बाद तमन्ना ने भी जवाब दिया और कहा- 'डायना असल में बहुत मजाकिया हैं।'
3)- फैशन की दुनिया से फिल्मों के गलियारों तक अपनी अलग पहचान बना चुके मनीष मल्होत्रा की फिल्में इन दिनों चर्चाओं में हैं। मशहूर डिजाइनर से फिल्म प्रोड्यूसर बने मल्होत्रा की दो फिल्में- ‘साली मोहब्बत’ और ‘बन टिक्की’ को शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल 2025 में आधिकारिक रूप से चुना गया है। यह किसी भी प्रोड्यूसर के लिए बड़ा सम्मान है और मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर इस सफलता को साझा करते हुए इसे गर्व का पल बताया।
4)-पंजाब में आई भीषण बाढ़ के चलते जहां कई परिवार बेघर हो गए हैं और बुनियादी ज़रूरी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद एक बार फिर ज़रूरत के समय लोगों को मदद करने के लिए आगे आए हैं। ज़रूरी सामान भेजने से लेकर राहत और बचाव के लिए नावों का इंतज़ाम करने तक, उनका समर्पण उनकी करुणा और पंजाब के प्रति उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। अपने भावुक संदेश में सोनू सूद ने सभी को याद दिलाया कि इस संकट की घड़ी में कोई अकेला नहीं है.
5)- बॉलीवुड एक्टर सुहाना खान कथित तौर पर अलीबाग में एक कृषि भूमि खरीदने को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. यही नहीं सुहाना खान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई हैं. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक खरीद के समय बनाए गए पंजीकृत दस्तावेज़ों में, सुहाना को कथित तौर पर एक किसान के रूप में दिखाया गया है. फिलहाल अधिकारी वर्तमान में मामले की जांच कर रहे हैं.
6)- न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने sanjay लीला भंसाली के खिलाफ राजस्थान के बीकानेर में FIR दर्ज की गई है। बीछवाल थाने में दर्ज यह मामला भंसाली की आगामी बहुचर्चित फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग से जुड़ा है। FIR में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकी और संगठित षड्यंत्र जैसे संगीन आरोप शामिल किए गए हैं।
7)-दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण 2 सितंबर को 54 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता और राजनेता को देशभर की जानी-मानी हस्तियां बधाई दे रही हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
8)-गणेश चतुर्थी के खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कल लालबागचा राजा के दर्शन किए। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लालबाग के राजा का आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिख रही हैं। इस दौरान वह पारंपरिक परिधान में नजर आईं। शिल्पा की एक झलक पाने के लिए पंडाल के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
9)- उप्कोमिंग फिल्म रामायण में जटायु का किरदार अमिताभ बचन निभा रहे है. हाल ही में पता चला है कि फिल्म का सबसे अहम और भावनात्मक सीन यानी जटायु और रावण का युद्ध शूट कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, इस सीन को ऐसे लेवल पर तैयार किया गया है जैसा भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया. खास बात यह है कि अमिताभ फिजिकल तौर पर स्क्रीन पर नजर नहीं आएंगे. उनके इस कैरेक्टर को पूरी तरह से VFX और CGI तकनीक से तैयार किया जा रहा है.
10)- टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने टास्क और ड्रामे को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने पेज पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि मृदुल तिवारी ही वो कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने शो के पहले कॉन्टेस्ट को जीता है। पोस्ट को शेयर करते हुए इस पर लिखा गया है कि विनर, बीबी मंत्री ऑफ द वीक।
Tags : bollywood news in hindi | kareena kapoor | ranveer singh | bollywood gossips | bollywood latest news today | Disha Patani | kiara advani | Salman Khan | Pooja Hegde | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Aamir Khan | Mayapuri Cut | Katrina Kaif | Shruti Haasan | bollywood latest news | Rashmika Mandana | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Kriti Sanon
Read More
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/