Bollywood News Today | Urvashi Rautela | Sonam Bajwa | Salman Khan | Sonu Sood | 9 Sep 2025 | 8 Am
1)- निर्माताओं ने 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के ट्रेलर में लक्ष्य का धाकड़ अवतार दिख रहा है। वह जोरदार एक्शन करते दिख रहे हैं। लक्ष्य और सहर की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। ट्रेलर में शाहरुख, आमिर खान, एसएस राजामौली, दिशा पाटनी और करण जौहर की भी झलक दिख रही है। आपको बता दे की प्रीमियर 18 सितंबर, 2025 से नेटफ्लिक्स पर होगा।
2)- 'बॉर्डर 2' में पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा की एंट्री हो गई है। वह फिल्म में दिलजीत के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। दिलजीत की हीरोइन की तलाश काफी समय से चल रही थी, जो अब आखिरकार सोनम पर आकर यह खत्म हुई है। उन्हें फिल्म में साइन कर लिया गया है।
3)-सुपरहिट सुपरहीरो फ्रैंचाइजी 'कृष' की चौथी किस्त के निर्देशन की कमान ऋतिक खुद संभाल रहे हैं। वह इस फिल्म के जरिए मनोरंजन जगत में बतौर निर्देशन कदम रखने जा रहे हैं। अब ऋतिक के पिता और दिग्गज निर्देशन राकेश रोशन ने फिल्म 'कृष 4' को लेकर धांसू अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि 'कृष 4' को साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी।
4)- सलमान खान ने पंजाब के लोगों की मदद के लिए कुछ खास इंतजाम किए हैं। बताया जा रहा है कि भाईजान बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए सामने आए हैं। सलमान खान और उनका NGO Being Human पंजाब की मदद करेगा। अब कहा जा रहा है कि सलमान खान ने रेस्क्यू के लिए 2 नाव भेजी हैं। इस नाव से लोगों की काफी मदद होगी। इतना ही नहीं जल्द ही सलमान खान पंजाब को लोगों के लिए ब्लैंकेट भी भेजेंगे। वो अपनी तरफ से हर मुमकिन मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।
5)- फिल्म 'रंगीला' 8 सितंबर, 1995 को रिलीज हुई थी और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 'रंगीला' ने रिलीज के 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह 'याई रे याई रे' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। फँस को उनका यह विडियो काफी जयादा पसंद आ रहा है.
6)- अभिनेता आर माधवन और क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की आगामी फिल्म 'चेज़' का टीज़र जारी किया है. "चेज़" एक स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर लगती है . टीज़र में माधवन और धोनी काले कपड़े पहने, धूप का चश्मा पहने, बंदूकें पकड़े और युद्ध के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं. टीज़र में बिल्कुल अलग दुनिया के दो प्रतीक अब एक ही फ्रेम में नज़र आ रहे हैं.
7)-बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में दुबई में एक बड़े इवेंट में शामिल हुईं उर्वशी ने ऐसा मजेदार कारनामा किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। हालिया इवेंट के दौरान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने फैंस के फोन छीनने शुरू किए, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। ये वीडियो खुद उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.
8)-बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार में अपना आलीशान अपार्टमेंट बेच दिया है और इसे बेचकर उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा हुआ है। बता दें कि इस डील के तहत लगभग 93.60 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में चुकाए गए हैं। यह लेनदेन सितंबर 2025 में पंजीकृत हुआ था। टाइगर ने अपना यह अपार्टमेंट 15.60 करोड़ रुपये में बेचा है।
9)-पंजाब इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। कई बॉलीवुड सेलेब्स पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया है। उन्होंने इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं और लोगों की मदद करने की बात कही है। कई यूजर्स ने सोनू सूद की इस पहल के लिए तारीफ की है।
10)-बॉलीवुड की उभरती अभिनत्री अवनीत कौर फिर अपनी instagram पोस्ट के जरिये छा गयी है. उन्होंने कल आपने इन्स्ताग्राम पर ट्रेडिशनल लुक में आपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरे साझा करी. जिसमे उन्होंने पीले रंग का सूट पहेना हुआ है. और मिनिमल मेकअप के साथ कई पोज़ दिए है.
Tags : akshay kumar | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | ranveer singh | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More