Bollywood News Today,Wamiqa Gabbi , Varun Dhawan ,Keerthi Suresh , Urfi Javed | 20th Dec 2024 | 8 Am
अभिनेता वरुण धवन फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब निर्माताओं ने 'बेबी जॉन' का नया गाना 'हजार बार' जारी कर दिया है, जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने वैकोम विजयलक्ष्मी के साथ मिलकर गाया है। बता दें 'बेबी जॉन' में वरुण की जोड़ी कीर्ति सुरेश के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा और ये फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभिनेता प्रभास की अपकमिंग हॉरर फिल्म 'द राजा साहब' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में यह खबरें आई थीं कि फिल्म का टीजर क्रिसमस या नए साल पर आ सकता है, लेकिन निर्माताओं ने इन अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और वे सही समय पर अपडेट देंगे।
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म के लिए उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक साई राजेश से हाथ मिलाया है। यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होगी। वही यशवर्धन ने मुख्य भूमिका निभाने के लिए हामी भर दी है और फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होगी और यह 2026 तक रिलीज हो सकती है। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द हो सकती है।
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग में बिज़ी हैं जिसके निर्देशन की कमान प्रियदर्शन ने संभाली है, अब खबर आ रही है कि दिग्गज अभिनेत्री तब्बू फिल्म 'भूत बंगला' की स्टार कास्ट में शामिल हो गई हैं। बता दे की तब्बू के अलावा वामिका गब्बी भी फिल्म की कास्ट में शामिल हो गई हैं और वो 'भूत बंगला' में अक्षय की लवर का किरदार निभाएंगी और फिल्म 2 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद को एक इवेंट में ब्लैक कट आउट जंपसूट में स्पॉट किया गया। इस लुक को उर्फी ने हाई हील्स और स्लीक पोनीटेल के साथ पूरा किया। अब जहां कुछ लोग उनकी ड्रेस की और उनके स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं।
कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर को गोवा में अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ एक खूबसूरत शादी की। अब शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई हैं। इस वीडियो में वो रेड हॉट ड्रेस में नज़र आ रही हैं, और इस दौरान कीर्ति के मंगलसूत्र ने सभी का ध्यान खिंचा। बता दें की इस समय, वह अपनी फिल्म बेबी जॉन के प्रमोशन में बिज़ी हैं।
दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, मलयालम सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री मीना गणेश अब हमारे बीच नहीं रहीं। वे 81 साल की थीं। 19 दिसंबर को केरल के शोरानूर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कहा जा रहा है कि मीना को कुछ दिन पहले स्ट्रोक होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
निक्की तंबोली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सफेद शर्ट, ब्लैक ब्रालेट, डेनिम शॉर्ट्स और थाई-हाई बूट्स में नजर आईं। फोटोज में उनका लुक बेहद अट्रैक्टिव और स्टाइलिश था, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया। वही उनकी कातिलाना अदाओं और कॉन्फिडेंस ने एक नया फैशन ट्रेंड सेट कर दिया है।
अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल, 'दे दे प्यार दे 2', पहले 1 मई, 2025 को रिलीज होने वाली थी, हालाँकि अब इसकी रिलीज़ डेट टल गई है। अब फिल्म की नई रिलीज डेट 14 नवंबर, 2025 तय की गई है। निर्माताओं ने इस चेंज की जानकारी देते हुए एक ऑफिसियल बयान जारी किया है, जिससे दर्शकों को अब और इंतजार करना होगा।
भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने हाल ही में अपनी नई वेब सीरीज 'ब्लैक वारंट' का ऐलान किया। इस सीरीज में अभिनेता कुणाल कपूर के बेटे, जहान कपूर, मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'ब्लैक वारंट' का प्रीमियर 10 जनवरी 2025 से नेटफ्लिक्स पर होगा। इसके टीजर का हाल ही में जारी किया गया है, जिससे दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More
मुकेश खन्ना ने रणबीर द्वारा भगवान राम का किरदार निभाने पर दिया रिएक्शन
हेरा फेरी के बाद, तब्बू और अक्षय की जोड़ी 'भूत बंगला' में आएगी नज़र
अजय-रकुल की 'De De Pyaar De 2' नवंबर 2025 में होगी रिलीज?
एलन मस्क के समर्थन पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस हुए ट्रोल