Bollywood News Today | Kriti Sanon | Rashmika Mandanna | Chhaava | Malaika Arora | 15 Feb 2025 |8 Am
हर्षवर्धन राणे अपनी नई लव स्टोरी 'दीवानियत' के साथ दर्शकों के दिलों को छूने के लिए एक बार फिर आ रहे हैं। सनम तेरी कसम की दोबारा रिलीज को जबरदस्त सफलता मिली, जिसके बाद वह एक और इमोशनल लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी करेंगे, जबकि अमूल मोहन और अंशुल मोहन इसके निर्माता हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस का ऐलान जल्द होगा।
विक्की कौशल ने कई बार अपनी शानदार एक्टिंग से खुद को साबित किया है, और अब उनकी फिल्म छावा ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जहां उनके परिवार, इंडस्ट्री के सितारे और फैंस मौजूद थे। सिनेमाघर तालियों से गूंज उठा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दर्शकों का जबरदस्त एक्साइटमेंट दिख रहा है। फिल्म खत्म होते ही विक्की को स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जिससे वे इमोशनल हो गए और सभी का आभार जताया।
फिल्मी दुनिया की मशहूर अदाकारा कृति सैनन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वह करोड़पति बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है, और अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति बेंगलुरु में एक शादी में कबीर के साथ नजर आ रही हैं। कृति ने खूबसूरत काली साड़ी पहनी है, जबकि कबीर काले सूट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इस खास मौके पर कृति की बहन नुपुर सैनन और उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन भी मौजूद थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में मलाइका ने ब्लिंगी रेड ड्रेस पहनी हुई है और अपने जबरदस्त डांस मूव्स से सभी को दीवाना बना रही हैं। उनकी ग्रेसफुल अदाएं और एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। वीडियो पर लोग धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं और मलाइका की स्टाइल और डांस की खूब सराहना कर रहे हैं। और अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है!
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। समय रैना के कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में उनकी अश्लील कमेंट को लेकर हैवी ट्रोलिंग हो रही है। अलग-अलग राज्यों में उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। हालांकि रणवीर ने माफी मांग ली है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और देशभर में उनके खिलाफ दर्ज सभी FIR को एक साथ जोड़ने की अपील की है।
जॉन अब्राहम अपनी नई फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है और यह 7 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इसका दमदार ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें जॉन का जबरदस्त एक्शन अवतार नजर आ रहा है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जहां एक भारतीय राजनयिक पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश करता है। जॉन, भारत के पूर्व उप उच्चायुक्त जेपी सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।
गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा और एक्ट्रेस अमीषा पटेल के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कुछ दिनों पहले अमीषा ने कहा था कि फिल्म का क्लाइमैक्स बिना उनकी जानकारी के बदल दिया गया, जबकि असल में विलेन को वही मारने वाली थीं। अब अमीषा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अनिल शर्मा खुद उन्हें बता रहे हैं कि सकीना ही विलेन को मारेगी। वीडियो के साथ अमीषा ने लिखा, "अब वो क्या कहेंगे!" यानी ये विवाद एक और दिलचस्प मोड़ ले चुका है!
ममता कुलकर्णी एक बार फिर से महामंडलेश्वर बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया, क्योंकि उनकी गुरु ने इसे स्वीकार नहीं किया। 10 फरवरी को ममता ने एक वीडियो शेयर कर यह घोषणा की थी कि वह महामंडलेश्वर पद छोड़ रही हैं, क्योंकि किन्नर अखाड़े में उनके कारण विवाद हो रहे थे, जिससे वह दुखी थीं। लेकिन अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दोबारा इस पद पर लौट आई हैं। जी हाँ एक वीडियो में ममता ने कहा, "मैं आभारी हूं कि उन्होंने मुझे फिर से इस सम्मानित पद पर बैठाया।"
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना इस वक्त विवादों में घिरे हैं। इंडियाज गॉट टैलेंट में पैरेंट्स पर किए गए भद्दे सवालों के चलते दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है, और पुलिस ने समन भी भेज दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उनके समर्थन में भी खड़े हैं। मुनव्वर फारुकी ने समय को मजबूत बने रहने की सलाह दी, वहीं उर्फी जावेद ने कहा कि किसी की राय पसंद न आने पर जेल भेजना सही नहीं। पूनम पांडे, अली गोनी और आकांक्षा रंजन ने भी उन्हें सपोर्ट किया।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र, जिन्हें 'ही मैन' कहा जाता है, अब एक शांत और सुकून भरी जिंदगी जीते हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े अनसुने किस्से साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पुराने दोस्त इब्राहिम के साथ जवानी के दिनों की एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर उनके फिल्मी करियर से पहले की है। दोस्त को याद करते हुए धर्मेंद्र भावुक हो गए और पुरानी यादों में खो गए। उनकी इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।
Read More
Prateik Babbar-Priya Banerjee ने लिए सात फेरे, दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे एक्टर
'Dhamaal 4' की रिलीज का कर रहे हैं इंतज़ार, तो आपके लिए है खुशखबरी, जाने कब आएगी बड़े पर्दे पर
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/