Bollywood News Today | Tara Sutaria | Kiara Advani | Manushi Chhillar | Border 2 | 2 Aug 2025 | 8 Am
1)- निर्माताओं ने 'तेहरान' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें जॉन जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में उनका धाकड़ अवतार दिख रहा है। तेहरान' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधा OTT का रुख करेगी। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर यानी 14 अगस्त, 2025 को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। निर्माताओं ने ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, 'क्या वह देशभक्त था? या देशद्रोही? इस स्वतंत्रता दिवस पर सच्चाई सामने आ रही है।'
Read More
2)-कियारा आडवाणी ने 31 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस के लिए इस बार बर्थडे बेहद खास रहा है। सबसे पहले तो एक्ट्रेस का ये मां बनने के बाद पहला जन्मदिन था, ऊपर से उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवां जावां’ भी इस दिन रिलीज किया गया। सोशल मीडिया पर भी सिर्फ कियारा आडवाणी के ही चर्चे थे। हालांकि, कियारा सोशल मीडिया पर इस दिन ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आईं। अब एक दिन बाद एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ शेयर की है।
3)-इन दिनों एक्टर रवि दुबे निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण के किरादर को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच रवि ने मां विंध्यवासिनी ने दर्शन किए हैं। एक्टर ने वहां से अपनी कुछ भक्ति में लीन तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इसी के साथ रवि ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। इन शानदार तस्वीरों के साथ रवि ने वहां के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है.
4)-तारा सुतारिया और वीर पहारिया का रिश्ता चर्चा का विषय बन गया है. रतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को हाल ही में एक फैशन इवेंट के दौरान एक-दूसरे को फ्लाइंग किस देते हुए देखा गया. वहीं अब तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. एक पॉडकास्ट में उन्होंने इस रिश्ते के बारे में बात की और शादी के संकेत भी दिए. तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए कहा, "मैं अभी बहुत खुश हूं! हां! मैं बहुत खुश हूं". वहीं एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या वह और उनके पार्टनर कभी साथ में चांद को निहारते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "हां, यह वाकई एक मजेदार अनुभव है. चौदहवीं का चांद जैसा एहसास".
5)-चंकी पांडे ने कल आपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के सेट की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। उन्होंने कल इंस्टाग्राम पर इन शानदार बीटीएस तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, स्कॉटलैंड और मेरे सभी सरदारों ने सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग के दौरान खूब हंसी-मजाक किया। मुझे यकीन है कि इसे देखते समय आप भी ऐसा ही महसूस करेंगे। 'सन ऑफ सरदार 2 आपके नजदीकी सिनेमाघरों में.
6)- मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों को दीवाना बनाने के बाद अब तेलुगु मनोरंजन जगत में भी जलवा बिखेरने को तैयार हैं. दिव्या दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी तेलुगु वेब सीरीज 'मायासभा' का ट्रेलर शेयर किया। इस ट्रेलर में एक्ट्रेस राजनेता के रूप में नजर आ रही हैं और उनकी प्रेजेंस ने सीरीज में जान डालने का काम किया है। इस ट्रेलर को शेयर करते हुए दिव्या दत्ता ने कैप्शन में लिखा, ‘एक ऐसी कहानी, जिसने राज्य की किस्मत बदल दी।’
7)-रणबीर कपूर का नाम पहले अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किशोर कुमार की बायोपिक से जुड़ा था, लेकिन बाद में खबरों में बताया गया कि यह भूमिका आमिर खान को ऑफर की गई थी. इस बीच अब अनुराग बसु ने किशोर कुमार की बायोपिक के बजाय रणबीर द्वारा रामायण को चुनने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि, "हां, उम्मीद है. हम दोनों तो कोशिश करते ही रहते हैं. हो नहीं रहा है. वो भी कर रहा है काफी सारी फिल्में. रणबीर के सामने एक 'कठिन ऑप्शन' था और उन्होंने किशोर कुमार की बायोपिक की बजाय रामायण को चुना".
8)-क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने एक पॉडकास्ट में साफ किया कि उनका और महवश का रिश्ता वैसा नहीं है जैसा लोग सोचते हैं। उन्होंने कहा, 'लोग अपनी सोच के मुताबिक कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि मैं अभी भी खुद को संभाल रहा हूं। किसी नए रिश्ते में जाने की बात तो दूर है।' चहल ने बताया कि जब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के दौरान उनकी और महविश की एक फोटो सामने आई थी, तभी से लोग उन्हें जोड़ने लगे। लेकिन हकीकत ये थी कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
9)-बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेता ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह पंजाब के लहलहाते खेतों में समय बिताते नजर आए। जिनमें वो लहलहाते खेतों के बीच खड़े होकर गांव की खूबसूरती निहार रहे हैं। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने वरुण ने अपने दिल की बात महज एक शब्द में बयां की और वो है ‘पंजाब।
10)-सुनील शेट्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे अहान शेट्टी और अजय देवगन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि उन्होंने अहान और अजय देवगन के साथ 'सन ऑफ सरदार 2' देखी। ये फिल्म हंसी का जोरदार धमाका है और उन्होंने अजय देवगन की एक्टिंग की तारीफ की। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने कहा कि यह फिल्म हर पीढ़ी को हंसा सकती है।
Tags : Aamir Khan | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | Salman Khan | ranveer singh | alia bhatt | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/