Advertisment

Dhurandhar First Look | Ranveer Singh | Aditya Dhar | Dhurandhar Teaser Review | Dhurandhar Trailer

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Dhurandhar First Look | Ranveer Singh | Aditya Dhar | Dhurandhar Teaser Review | Dhurandhar Trailer

सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर धुरंधर की पहली झलक के रूप में फैंस को एक नयाब तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग मूवी धुरंधर का फर्स्ट लुकसामने आ गया है, जिसे आप फिल्म का टीजर भी कह सकते हैं। 2 मिनट 39 सेकेंड के फिल्म के इस प्रोमो वीडियो की शुरुआत में ही ये साफ हो गया है कि धुरंधर एक सच्ची घटना पर आधारित है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रणवीर सिंह की धुरंधर की भारत के किस सीक्रेट मिशन की कहानी बयां करेगी।

धुरंधर को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी शानदार देशभक्ति फिल्म बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर ने एक बार फिर से देशवासियों के अंदर देशभक्ति का जुनून भरने की जिम्मेदारी धुरंधर के रूप में उठाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर की कहानी भारत और पाकिस्तान के आपसी संघर्ष के बीच एक सीक्रेट मिशन से प्रेरित हो सकती है। जिसमें भारत के सुरक्षा सलाहकार एनएसए अजीत डोभाल के करियर के शुरुआती दिनों में चलाए गए एक गुप्त मिशन में पाकिस्तान के एक खूंखार आतंकी के खात्मे का तानाबाना दिखाया जा सकता है। हालांकि, ये मिशन कब चलाया गया था और कौन से आतंकी के बारे में इसमें दिखाया जाएगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

धुरंधर में रणवीर सिंह एक भारत के एक स्पाई एजेंट की भूमिका में मौजूद हैं, जबकि अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना ने खलनायक के किरदार अदा किए हैं। अजीत डोभाल के कैरेक्टर में आपको दिग्गज अभिनेता आर माधवन नजर आएंगे और संजय दत्त ने पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर की किरदार में दिखेंगे।

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories