Advertisment

Jolly LLB 3 | Trailer | Akshay Kumar | Arshad Warsi | Subhash Kapoor | In Cinemas 19th September

जॉली LLB 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से सामने आई कलाकारों की झलकियों और टीजर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया था। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Jolly LLB 3 | Trailer | Akshay Kumar | Arshad Warsi | Subhash Kapoor | In Cinemas 19th September

Advertisment

जॉली LLB 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी साथ नजर आएंगे।
इस फिल्म से सामने आई कलाकारों की झलकियों और टीजर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया था। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।
मेरठ के शापरिक्स मॉल स्थित वेव सिनेमा में ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों का उत्साह दोगुना बढ़ गया है।
अक्षय और अरशद की जोड़ी ने लगाए मजे
एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए 'जॉली' आ चुका है और खास बात है कि कोर्ट रूम में इस बार जज सुंदर लाल त्रिपाठी के सामने मामले की पैरवी करते एक नहीं, बल्कि दोनों जॉली नजर आ रहे हैं।
अक्षय और अरशद के साथ-साथ जज बने अभिनेता सौरभ शुक्ला भी हमेशा की तरह अपने हाव-भाव से दिल जीत लेते हैं।
ये फिल्म 'जॉली LLB' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है।
कोर्ट में भिड़े 2 जॉली
फिल्म में अरशद (जगदीश त्यागी उर्फ जॉली) और अक्षय (जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली) के बीच कोर्टरूम में तीखी नोक-झोंक देखने को मिलेगी, जैसा कि ट्रेलर में देखने को मिल रहा है।
उधर दोनों जॉली की खींचतान के बीच जज सुंदरलाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) परेशान नजर आएंगे।
ट्रेलर देख तो यही लग रहा है कि इस बार कोर्ट में मजा और बहस दोगुनी होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर अक्षय, अरशद और सौरभ शुक्ला की तिकड़ी धमाल मचाने वाली है।
19 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म
'जॉली LLB 3' इस कोर्ट रूम ड्रामा फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है। इससे पहले इसके 2 भाग आ चुके हैं। पहले भाग में जहां अरशद जॉली बने थे, जो मेरठ से आता है, जबकि दूसरे भाग 'जॉली LLB 2' में अक्षय, जॉली के किरदार में थे। ये जॉली कानपुर से आता है।
अब तीसरे भाग में दोनों ही जॉली साथ धमाल मचाने वाले हैं। ये कोर्ट रूम कॉमेडी ड्रामा फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/

★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Marvel Avengers Doomsday: रॉबर्ट डाउनी जूनियर की 'एवेंजर्स डूम्सडे' में होगा धमाल, थॉर, हल्क, ब्लैक विडो संग सुपरहीरोज की वापसी

Coolie OTT Release Date: सुपरस्टार Rajinikanth की 'कूली' की OTT पर हुई एंट्री, जानिए कब और कहां देखें फिल्म?

Shah Rukh Khan-Deepika Padukone: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को कार विज्ञापन मामले में मिलीराहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने FIR पर लगाई रोक

Varun Tej और Lavanya Tripathi के घर जल्द गूंजी किलकारी, चाचा चिरंजीवी ने बेटे के लिए भेजा ढेर सारा प्यार

Tags : Jolly LLB 3 Trailer Launch | Jolly LLB 3 Official Trailer Launch | Jolly LLB 3 Official Trailer | Jolly LLB 3 In Cinemas 19th September | Jolly LLB 3Trailer | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips 

Advertisment
Latest Stories