Advertisment

Kaanta Laga fame actor Shefali Jariwala dies at 42 | Shefali Jariwala Death News | Shefali Jariwala

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Kaanta Laga fame actor Shefali Jariwala dies at 42 | Shefali Jariwala Death News | Shefali Jariwala

इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। महज 42 साल की उम्र में शेफाली ने अंतिम सांसें लीं। निधन की वजह अब तक सामने नहीं आई है। सबसे पहले विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में शेफाली के निधन की जानकारी दी गई है। इसके बाद शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने अमर उजाला से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की। रोते हुए उन्होंने बस इतना बताया कि शेफाली का निधन हार्ट अटैक से हुआ। परिवार ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। जानकारी के मुताबिक, अचानक रात 11 बजे के आस-पास उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर रहीं शेफाली ने फिल्म 'मुझसे शादी करोंगी' में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया।

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories