Kartik Aaryan Break Silence On Rumours Of Dating Sreeleela | Aashiqui 3 | Kartik Aaryan | Sreeleela
साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं और वह कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की आने वाली फिल्म में काम कर रही हैं। दोनों इन दिनों फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं और साथ में कई बार नजर आ चुके हैं। इसी वजह से लोगों को लगा कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
कार्तिक की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहती है। वो खुद भी खुद को सबसे योग्य कुंवारा बताते हैं। लेकिन उनके फैन्स और मीडिया उनकी हर मुलाकात और दोस्ती को अफेयर की नजर से देखते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब श्रीलीला के साथ उनकी अफेयर की खबरें आने लगीं।
फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा, मैं फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहा हूं। पहले मेरी लव लाइफ को लेकर बहुत सारी बातें बनाई जाती थीं, जिनमें से कुछ सच होती थीं और कुछ पूरी तरह से गलत। कई बार तो बस एक फोटो देखकर ही मीडिया कहानियां बना लेती थी। ये सब मेरे लिए शुरू में बहुत अजीब था, लेकिन अब मैंने सीख लिया है कि इस तरह की चीजों को कैसे संभालना है।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/