Luv Sinha ANGRY On Sonakshi Sinha's Father-In-Law and Zaheer Iqbal | Sonakshi Sinha | Zaheer Iqbal
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हो चुकी है। दोनों शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदारी हुई है। अभिनेत्री के पिता शत्रुघ्न सिन्हा बेटी और दामाद को खुश देख बेहद खुश हैं। लेकिन, शुरुआत से ही ऐसी खबरें आईं कि सोनाक्षी की शादी से उनके दोनों भाई खुश नहीं हैं और शादी में शामिल भी नहीं हुए। खुद लव सिन्हा ने भी शादी में नहीं आने की बात स्वीकार की। इसके बाद वे अपने एक ट्वीट को लेकर खबरों में आए, जो कथित रूप से उन्होंने सोनाक्षी के ससुर के लिए किया था। इसमें वे तंज कसते नजर आए थे। हालांकि, मामला बढ़ा तो लव ने ट्वीट तुरंत डिलीट किया और फिर सफाई पेश की है।
लव सिन्हा ने सोशल मीडिया (एक्स) पर अपने जीजा जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी में न जाने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद उन्होंने जहीर के पिता इकबाल रतनसी के लिए कथित पोस्ट लिखा। इसमें वे कहते दिखे, 'लोग उसके फैमिली बिजनेस पर कई मनघड़ंत कहानियां बना रहे हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान उस ग्रे एरिया पर गया ही नहीं, जिसमें दूल्हे के पिता की एक राजनेता से नजदीकियां हैं। जिन पर चल रही ईडी की जांच ‘वॉशिंग मशीन’ में कहीं धुल चुकी है। ना ही किसी को दूल्हे कि पिता की दुबई में रहने की भनक थी'।
लव ने इस पोस्ट में जहीर के पिता का नाम नहीं लिया था। लेकिन, यूजर्स ने इसे उन्हीं से जोड़ दिया। इसके बाद लव ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हुए थे। जब लव सिन्हा का ट्वीट वायरल हुआ और इस पर तरह-तरह की टिप्पणियां होने लगीं तो लव सिन्हा ने इसे तुरंत डिलीट कर डाला। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जिसमें वे सफाई देते नजर आए हैं और कहा है कि मामला खत्म हो गया है।
लव ने सिन्हा ने एक्स पर किए तीसरे पोस्ट में लिखा है, 'मेरे हवाले से जिस बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, वह मेरा बयान नहीं है, बल्कि एक वरिष्ठ पत्रकार ने एक लेख में लिखा था। मामला अब खत्म हो चुका है और मैं इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा'।
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)