Raid 3 Confirmed | Is Ajay Devgn's Raid 3 on the cards? Director Raj Kumar Gupta reveals | Raid 3
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वाणी कपूर भी अहम किरदार में हैं। फिल्म के जरिए फिर लंबे वक्त के बाद अमेय पटनायक की फिल्मी पर्दे पर वापसी हो रही है, जो इस बार नई रेड के साथ दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच फिल्म के तीसरे पार्ट ‘रेड 3’ को लेकर भी अपडेट आ रहा है। निर्माताओं ने पुष्टि की है कि इस फ्रेंचाइजी पर काम अभी खत्म नहीं हुआ है।
रेड 3 पर दिया अपडेट
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता भूषण कुमार और कुमार मंगत ने इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में ‘रेड’ फ्रेंचाइजी पर बात की है। भूषण कुमार ने कहा कि सीक्वल के बारे में ख्याल पहली फिल्म के दौरान ही आ गया था। उन्होंने कहा, ‘जिस वक्त हम रेड पर काम कर रहे थे, तब कुमार मंगत पहले ही इसके सीक्वल के लिए एक अवधारणा लेकर आ गए थे। अब जब हम रेड 2 को बना रहे हैं तो उन्होंने आगे से बढ़कर रेड 3 की कहानी सुनाई है।’
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/