Advertisment

Salim Akhtar Passed Away | Famous Filmmaker Salim Akhtar Passes Away At 82 | Salim Akhtar Death News

New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Salim Akhtar Passed Away | Famous Filmmaker Salim Akhtar Passes Away At 82 | Salim Akhtar Death News

दिग्गज फिल्म निर्माता सलीम अख्तर नहीं रहे। आज मंगलवार 08 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका निधन हो गया। सलीम अख्तर ने कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। इनमें 'चोरों की बरात', 'कयामत', 'लोहा', 'बटवारा', 'फूल और अंगारे', 'बाजी', 'इज्जत' और 'बादल' जैसी फिल्में शामिल हैं।
सलीम अख्तर पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे और जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। आज उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अपने सीधे-सादे और सरल व्यवहार के लिए जाने जाने वाले सलीम अख्तर एक बेहतरीन निर्माता थे। वे 1980 और 1990 के दशक में काफी सक्रिय रहे।
सलीम अख्तर मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में सक्रिय निर्माता थे। सलीम अख्तर की शादी शमा अख्तर से हुई। सलीम अख्तर को बुधवार 09 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे जोहर की नमाज के बाद, इरला मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories