Shah Rukh Khan to fly down to the US to seek emergency treatment for his eye? | Shah Rukh Khan
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आईपीएल 2024 के दौरान हुए हीट स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि एक दिन बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी। अब खबर आ रही है कि किंग खान को मोतियाबिंद हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने 29 जुलाई को अपनी आंखों का इलाज मुंबई में कराया था। जहां एक अस्पताल में एक्टर का गलत ऑपरेशन हो गया। लेकिन अब आगे के इलाज के लिए शाहरुख खान 30 जुलाई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
शाहरुख खान का बीते कुछ दिनों से मुंबई में इलाज चल रहा था। जहां एक्टर को पता चला कि उन्हें मोतियाबिंद है। शाहरुख को दोनों आंख में दिक्कत हो रही थी। अब एक आंख का ट्रीटमेंट एक्टर ने भारत में कराया है। वहीं दूसरी आंख के इलाज के लिए एक्टर अब एक्टर अमेरिका जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख अमेरिका में ट्रीटमेंट करवाने के बाद भारत नहीं आएंगे।
शाहरुख खान के करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि इलाज के बाद वह 7 या 8 अगस्त को स्विट्जरलैंड जाने वाले हैं। हालांकि वह पर्सनल या फिर प्रोफेशनल काम से जाएंगे इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बता दें कि, शाहरुख खान को आखिरी बार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था। जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए थे।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/