Urvashi Rautela walks Cannes red carpet with parrot clutch worth ₹4 lakh | Cannes Film Festival 2025
8वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी शानदार रही। हर बार की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला रेड कारपेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरने के लिए पहुंची। ये बात अलग है कि हर बार की तरह उर्वशी का अतरंगी स्टाइल एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार उर्वशी रौतेला रेड कारपेट पर अकेले नहीं पहुंची बल्कि अपने साथ लाखों की कीमत का तोता लेकर पहुंची। अरे..अरे ये तोता असली नहीं था बल्कि तोते वाला क्लच था, जो उनकी ही तरह विदेशी मीडिया का ध्यान खींच रहा था। हालांकि नेटिजन्स को उर्वशी रौतेला का ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया है।
उर्वशी रौतेला का अतरंगी लुक
कान्स फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंची उर्वशी रौतेला मंगलवार को फिल्म ‘पार्टिर अन जौर’ (लीव वन डे) की स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने मल्टी कलर में स्ट्रक्चर्ड गाउन पहना। उनकी फिशटेल स्टाइल वाली ये ड्रेस एक लंबे ट्रेल के साथ दिखाई दी। इस ड्रेस के साथ उर्वशी रौतेला ने बड़े डैंगलर्स और हैवी आई मेकअप किया हुआ था। ड्रेस की मैचिंग इयररिंग्स के साथ एक भारी टियारा भी कैरी किया था।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Tags : Urvashi Rautela Walks The Cannes 2025 Red Carpet | Urvashi Rautela walks Cannes 2025 red carpet with extravagant parrot clutch | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood latest news | Mayapuri Cut
Read More:
Hina Khan ने पाकिस्तानी फैंस पर लगाया गाली देने का आरोप, बोली- मुझे अनफॉलो कर दो, मुझे परवाह नहीं'