Virat - Anushka's Public Appearance with Baby Akaay Kohli | Akaay's 1st public outing with Virushka
बॉलीवुड एक्ट्र्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और बच्चों के साथ लंदन में हैं। बताते चलें कि अनुष्का शर्मा पहले से ही लंदन में थीं, वहीं विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत आए और इसके बाद लंदन रवाना हो गए थे। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के वीडियोज और फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके बेटे अकाय की भी झलक दिखी है। ये पहला मौका है जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ उनके बेटा अकाय नजर आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं.
पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी फैमिली के साथ लंदन में हैं। अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है। ये कपल एक फ्लॉवर शॉप पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक चीज ने लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, विराट कोहली की गोद में उनका बेटा अकाय नजर आ रहा है। हालांकि, वामिका वीडियो में नजर नहीं आई। इस कपल को काफी दूर से कैमरे में कैद किया गया है इसलिए वीडियो क्लियर नहीं आया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे अकाय को लेकर ये पहला मौका है जब उसकी ये झलक देखने को मिली है। इस पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। बताते चलें कि इस वीडियो को विराट कोहली फैन क्लब से शेयर किया गया है।
बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर काफी समय से कहा जा रहा कि दोनों लंदन में शिफ्ट हो रहे हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लंदन से वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में ये कपल लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में नजर आया था। गौरतलब है कि कृष्ण दास का असली नाम जेफरी कैगेल था। वह बाबा नीम करौली शिष्य हैं और कीर्तन करते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बाबा नीम करौली के भक्त हैं।
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/