Advertisment

Bollywood Celebrities Karwa Chauth 2025 | Karwa Chauth 2025 | Karwa Chauth

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Celebrities Celebrating Karwa Chauth 2025: पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ व्रत बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे भी अच्छे से सेलिब्रेट करते हैं। शादीशुदा एक्टर्स-एक्ट्रेसेस अपने पत्नी और पति के लिए पूरे दिन भूखे-प्यासे रहते हैं और रात में ही चांद देखकर अपना उपवास तोड़ते हैं। अब इस मौके पर इटरनेट पर कुछ तस्वीरें आईं हैं, जहां किसी को गिफ्ट में सोने का हार मिला है तो किसी ने प्रेग्नेंसी में अपना ग्लो दिखाया है।

Advertisment

देशभर में 10 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया गया। बॉलीवुड भी इस त्योहार में डूबा दिखा। अपारशक्ति खुराना और अंगद बेदी की तस्वीर सामने आई है, जहां वो दोनों अपनी-अपनी पत्नियों के चरणों मे नतमस्तक हो गए हैं और बाद में उनके आगे घुटनों पर बैठकर हाथ जोड़ रहे हैं और वो दोनों पतियों को आशीर्वाद दे रही हैँ। अब इन दो तस्वीरों ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। फोटो कैप्शन में अपारशक्ति ने लिखा, 'मैं आपकी बातें सुनना चाहता हूं और आपके चरणों में रहना चाहता हूं।'

गोविंदा ने सुनीता को दिया सोने का हार

वहीं, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, जो अब व्लॉगिंग करने लगी हैं। उन्हों पति से बहुत ही बड़ा तोहफा मिला है। उन्होंने इंटरनेट पर अपी फोटो शेयर की, जहां उन्होंने गले में सबसे बड़ा और भारी सोने का हार पहना था और बताया कि ये एक्टर ने उन्हें इस खास मौके पर गिफ्ट में दिया है। कैप्शन में लिखा, 'सोना कितना सोना है। गोविंदा मेरा करवा चौथ गिफ्ट आ गया।'

सोनम कपूर ने करवा चौथ पर छिपाया बेब बंप

अनिल कपूर के घर पर हर साल करवा चौथ की पूजा होती है, जिसमें शामिल होने के लिए नामी एक्ट्रेसेस पहुंचती हैं। अब बेटी सोनम कपूर भी सज-धजकर कार मैं स्पॉट हुईं। उनके बगल, एक फेस्टिव बैग, एक स्टील का गिलास और एक पानी की बोलत रखी थी। इस दौरान उन्होंने भी अपना बेबी बंप साड़ी से छिपाया हुआ था और कैमरे पर मुस्कुरा रही थीं। बताया जा रहा है कि एक्टेस प्रेग्नेंट हैं और वह दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

पति जहिर इकबाल के लिए रखा व्रत

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने भी इस बार पति जहिर इकबाल के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। दोनों ने अपने इस खास दिन की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। सोनाक्षी इंडियन लुक में बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने पति जहिर के साथ एक सेल्फी शेयर की, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आए। वहीं फैंस ने भी इस कपल की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया।

लाल जोड़े में दिखी शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी इस मौके पर ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी और हाथों में पूजा की थाली थामे हुए बीटाउन में स्पॉट की गईं। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर करवाचौथ की पूजा का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी सहेलियों के साथ व्रत की विधि निभाती दिखीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में शिल्पा की सादगी और एलिगेंस की जमकर तारीफ की।

प्रेग्नेंसी में भी परिणीति ने रखा व्रत

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने भी पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha)के लिए व्रत रखा। खास बात यह रही कि परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो छलनी से राघव को निहारती नजर आ रही हैं। परिणीति ने लाल और गोल्डन टोन वाले आउटफिट में बेहद ग्रेसफुल लुक अपनाया। फैंस ने उनके इस ट्रेडिशनल लुक और कपल के प्यार की खूब तारीफ कर रहे है।

हिना और रॉकी ने मनाया पहला करवा चौथ

सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं हिना खान और रॉकी जायसवाल की जोड़ी। शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों का पहला करवा चौथ था, जिसे लेकर हिना ने खास तैयारियां कीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी मेहंदी लगवाते हुए तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी खुशी साफ झलक रही थी। हाल ही में दोनों 'पति पत्नी और पंगा' वेब सीरीज में नजर आए हैं और अब रियल लाइफ में भी उनकी जोड़ी लोगों की फेवरिट बन चुकी है। हिना खान ने अपना करवा चौथ का लुक भी साझा किया है।

अविका गौर ने पति के साथ तस्वीर की साझा

अविका ने पति मिलिंद के साथ तस्वीर साझा की। नई नवेली दुल्हन बनी अविका ने अपना पहला करवा चौथ मनाया।

राहुल-दिशा ने मनाया त्योहार

वहीं दिशा परमार और राहुल वैद्य ने भी इस मौके पर फैंस के साथ अपनी खूबसूरत झलकियां साझा कीं। दिशा ने बताया कि हालांकि वो बुखार से परेशान थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने पूरे मन से व्रत रखा। उनकी सादगी और समर्पण ने फैंस का दिल जीत लिया।

भारती-हर्ष लिंबाचिया ने मनाया करवा चौथ

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी इस दिन चर्चा में रहे। हाल ही में दोनों ने अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी साझा की थी। इस बार करवा चौथ पर भारती ने लाल रंग की पारंपरिक साड़ी पहनकर अपने फैंस को भी शुभकामनाएं दीं। उनके मेहंदी वाले हाथों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

अर्जुन की पत्नी नेहा ने रखा व्रत

टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी ने भी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। अर्जुन इन दिनों एक रियलिटी शो की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन नेहा ने अपने घर को सजाकर त्योहार का आनंद लिया और मेहंदी की तस्वीरें साझा कीं . . .

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories