Pakistan ने BAN किए Lata Mangeshka और कई India Singers के Songs | Pakistan BAN Indian Songs on FM
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के एफएम रेडियो स्टेशनों ने भारतीय गाने बजाना बंद कर दिया है। सूचना मंत्री ने इसे देशभक्ति का कदम बताया है। भारत में पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर पहले ही बैन लग चुका है।
भारतीय संगीत, खासतौर पर बॉलीवुड का संगीत, लंबे समय से पाकिस्तान में छाया हुआ है। रोमांटिक ट्रैक से लेकर डांस नंबर तक, अलग-अलग शैलियों के भारतीय गाने लाखों लोगों के मनोरंजन का जरिया रहे हैं। हालांकि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया। इन सबके बीच, पाकिस्तानी एफएम रेडियो स्टेशनों ने अब भारतीय गानों पर रोक लगा दी है।
पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने इस कदम को देशभक्ति बताया। पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (पीबीए) ने घोषणा की है कि तत्काल प्रभाव से देशभर के एफएम स्टेशनों से सभी भारतीय संगीत हटा दिए जाएंगे। पीटीआई के मुताबिक पीबीए के महासचिव शकील मसूद ने इस फैसले की पुष्टि की। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे कठिन समय में एकता का एक शक्तिशाली संदेश बताया। उन्होंने कहा, 'पीबीए का देशभक्तिपूर्ण इशारा अत्यधिक सराहनीय है और यह पूरे देश की सामूहिक भावना को दिखाता है।'
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/