Advertisment

Salman Khan JOKES About NEPOTISM At Nephew Ayaan Agnihotri Song Launch | Salman Khan Viral Video

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Salman Khan JOKES About NEPOTISM At Nephew Ayaan Agnihotri Song Launch | Salman Khan Viral Video

सलमान खान हाल ही में दुबई में नजर आए, जहां उन्होंने अपने भांजे अयान अग्निहोत्री का नया गाना 'यूनिवर्सल लॉज़' लॉन्च किया। इस इवेंट में सलमान के अलावा उनका पूरा परिवार और कई बॉलीवुड सितारे मौजूद थे। बॉबी देओल, सोनाक्षी सिन्हा और सुनील ग्रोवर समेत कई मशहूर हस्तियां इस खास मौके पर शामिल हुईं। लेकिन इस इवेंट से सबसे ज्यादा चर्चा में जो चीज आई, वह था सलमान का नेपोटिज्म पर किया गया मजेदार कमेंट, जिसने सभी को हंसा दिया।
इस इवेंट के दौरान दुबई ब्लिंग के डीजे ब्लिस ने सलमान और उनके परिवार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि खान परिवार हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करता है और साथ खड़ा रहता है। इसी पर सलमान ने तुरंत मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "यही तो नेपोटिज्म होता है!" उन्होंने आगे कहा, "आजकल परिवार और दोस्तों के लिए प्यार और सपोर्ट दिखाना कम हो गया है, लेकिन हम इसे नेपोटिज्म कहते हैं। हम सिर्फ अपने परिवार के नहीं, बल्कि दूसरे लोगों के बच्चों के लिए भी काम करते हैं, उन्हें भी प्यार देते हैं। हम अपनी सारी संपत्ति और बिजनेस दूसरे लोगों के बच्चों को दे देंगे।" सलमान के इस बयान को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories