Advertisment

Govinda Son Yashvardhan Grooves To Shah Rukh Khan 'Jawan' Song 'Chaleya' | Govinda Son Dance Video

New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Govinda Son Yashvardhan Grooves To Shah Rukh Khan 'Jawan' Song 'Chaleya' | Govinda Son Dance Video

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा हाल ही में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ'अखियों से गोली मारे' गाने पर अपने डांस मूव्स को लेकर चर्चा में रहे। एक तरफ जहां यशवर्धन आहूजा 9 साल पहले दिए ऑडिशन के बाद अब अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, वहीं इस वक्त उनका एक मजेदार डांस वीडियो फिर से सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में यशवर्धन आहूजा शाहरुख खान के फेमस गाने 'चलेया' पर मक्खन की तरह मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं। गोविंदा के बेटे की डेब्यू फिल्म का एक्टर के फैन्स को खास इंतजार है। बता दें कि 9 साल तक ऑडिशन देने के बाद फाइनली यशवर्धन आहूजा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और फिल्म प्रड्यूसर साई राजेश की अगली फिल्म के साथ अपने अभिनय सफर की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं डेब्यू से पहले गोविन्दा के बेटे ने अपने डांस मूव्स से ही लोगों का दिल जीत लिया है। इस थ्रोबैक वीडियो क्लिप में गोविन्दा के बेटे यशवर्धन शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के फेमस गाने 'चलेया' के धुनों पर शानदार डांस करते दिख रहे हैं। यशवर्धन आहूजा का ये वीडियो साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के सिनेमाघरों में आने के तुरंत बाद शूट किया गया था, लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर एक बार फिर से छाया हुआ है और उनके मूव्स की काफी चर्चा हो रही है। इसके अलावा भी कई और डांस वीडियो हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और सवाल कर रहे हैं- आखिर इस बंदे को अब तक किसी ने क्यों लॉन्च नहीं किया है?

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories