Advertisment

Waves 2025 | Shah Rukh Khan & Deepika Padukone take on Outsider VS Insider debate at Waves 2025

New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Waves 2025 | Shah Rukh Khan & Deepika Padukone take on Outsider VS Insider debate at Waves 2025

वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन का मुंबई में आयोजन किया गया है। इस इवेंट में बॉलीवुड के सभी नामी सितारे पहुंचे। बीते दिन हुए इसके आगाज में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी शिरकत की। वो मंच पर काफी मजाकिया अंदाज में नजर आए। उन्हें दीपिका पादुकोण और करण जौहर के साथ देखा गया। एक खास सेशन के दौरान एक्टर ने कई अहम मुद्दों पर भी बात की। पहली बार उन्होंने बॉलीवुड में चल रही ‘इनसाइडर बनाम आउटसाइडर’ बहस के बारे में बात की जहा करण जौहर ने शाहरुख से सवाल करते हुए कहा कि एक आउटसाइडर की तरह आपके अंदर शुरू से वो कौन सी भूख थी, जिसने आपको आगे बढ़ने पर मजबूर कर दिया? जिसपर शाहरुख़ ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई कहां से आता है। एक्टर ने इस मुद्दे पर अपना उदाहरण पेश किया और कहा कि इंडस्ट्री ने उन्हें खुले दिल से अपनाया है। 'शाहरुख- द जर्नी: फ्रॉम आउटसाइडर टू रूलर', इसी नाम से एक खास सत्र का आयोजन किया गया था। इसमें भाग लेने के लिए मंच पर दीपिका पादुकोण भी शामिल हुई थीं। सत्र का संचालन फिल्म निर्माता करण जौहर ने किया। इस दौरान शाहरुख खान दीपिका पादुकोण का हाथ थामे मंच पर आए। दीपिका ब्लैक गोल्डन सूट में दिखीं तो शाहरुख खान ने भी ब्लैक सूट कैरी किया था। वैसे गौर करने वाली बात है कि न तो शाहरुख खान और न ही दीपिका पादुकोण किसी फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे नामी सितारों में की जाती है। इसी चर्चा के दौरान शाहरुख खान ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी क्षेत्र में करियर बनाने की कोशिश करते समय वास्तव में क्या मायने रखता है।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories