Bigg Boss 19 Grand Finale | Bigg Boss 19 Grand Finale Date Goes Viral | Salman Khan | Bigg Boss 19
छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें बिग बॉस का नाम जरूर शामिल होता है। मौजूदा समय में बिग बॉस सीजन 19 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। टीवी से लेकर ओटीटी तक सलमान खान के इस रियलिटी शो की टीआरपी हिट चल रही है। अब खबर बिग बॉस सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्रैंड फिलाने की डेट को मेकर्स की तरफ फिक्स कर लिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बिग बॉस सीजन 19 को किस दिन अपना विनर मिलेगा।
कब होगा बिग बॉस सीजन 19 ग्रैंड फिनाले
इस बार बिग बॉस शो को तय समय से काफी पहले टेलीकास्ट किया गया था। 24 अगस्त 2025 को बिग बॉस सीजन 19 का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया। जिसमें 17 कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के घर में एंट्री मारी थी। अब तक बिग बॉस 19 के 62 एपिसोड का सफर पूरा हो चुका है और अब शो की गाड़ी सीधा फिनाले के ट्रैक की तरफ दौड़ पड़ी है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 7 दिसंबर 2025 को बिग बॉस सीजन 19 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जा सकता है। रविवार के दिन शाम 6 बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) और टीवी चैनल कलर्स पर इसकी शुरुआत की जाएगी। उस दिन रात 12 बजे शो के होस्ट सलमान खान बिग बॉस 19 के विनर का एलान करेंगे।
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)