Jr. NTR, Janhvi Kapoor & Saif Ali Khan on The Great Indian Kapil Show | Devara 1 | Kapil Sharma

New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Jr. NTR, Janhvi Kapoor & Saif Ali Khan on The Great Indian Kapil Show | Devara 1 | Kapil Sharma

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर लौट आया है, और इसके पहले एपिसोड में आलिया भट्ट, वेदांग रैन और करण जौहर जैसे सितारे नजर आए थे। अब दूसरे एपिसोड में फिल्म 'देवरा' की कास्ट आ रही है। इस एपिसोड का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान मजेदार जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। खासकर कीकू शारदा का 'कटप्पा' वाला गेटअप लोगों को खूब हंसा रहा है।
करीब डेढ़ मिनट के इस प्रोमो में जूनियर एनटीआर हंसी-मजाक के बीच अपनी फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस के सवाल पर श्रीदेवी का नाम लेते हैं, जिसे लेकर सैफ मजाक करते हैं। जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर करती हैं, जिसमें वह बताती हैं कि कैसे उनके पिता इडली-सांभर खाने लगे थे, लेकिन उनकी मां आखिर में नॉर्थ इंडियन बीवी की तरह उनसे झगड़ने लगीं।
प्रोमो का सबसे हंसी वाला पल तब आता है जब कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक 'बाहुबली' के 'कटप्पा' और 'शिवगामी' के रूप में आते हैं। कीकू को मोटप्पा कहने पर सब हंस पड़ते हैं। प्रोमो के अंत में सुनील ग्रोवर एसएस राजामौली के गेटअप में हरे रंग की साइकिल पर आते हैं और उसे VFX से घोड़ा बनाने की बात करते हैं, जिससे माहौल और भी मजेदार हो जाता है।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Latest Stories