Khatron Ke Khiladi 15 | Khatron Ke Khiladi 15 Shocking Update | Khatron Ke Khiladi 15 New Promo
रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां टीवी सेलेब्स को अप्रोच किए जाने की खबरें आ रही हैं। दूसरी ओर फैंस कन्फ्यूज हैं कि ये शो इस साल टीवी पर आएगा या नहीं? जाहिर है कि पिछले दिनों खबर आई थी कि प्रोडक्शन हाउस और चैनल के बीच क्रिएटिव मतभेदों के चलते प्रोड्यूसर बनिजय एशिया ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इस वजह से ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ पर संकट के बादल छा गए हैं। इस बीच नया अपडेट आ रहा है कि रोहित शेट्टी का शो कलर्स की बजाए दूसरे चैनल पर दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं कि लेटेस्ट अपडेट क्या है?
नए चैनल पर हो सकता है टेलीकास्ट
जूम टीवी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, रोहित शेट्टी का स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ कलर्स की बजाए अब सोनी टीवी पर दस्तक दे सकता है। बनिजय एशिया और कलर्स चैनल के बीच मतभेदों के बाद बनिजय ने चैनल से किनारा कर लिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद राेहित शेट्टी को अपने शो के लिए एक नया चैनल मिल जाए जो सोनी टीवी हो सकता है। सूत्र ने ये जानकारी भी दी है कि सोनी टीवी के साथ मेकर्स की बात चल रही है।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/