इस साल नहीं आएंगे 'Bigg Boss 19' और 'Khatron Ke Khiladi 15'? | Salman Khan | Rohit Shetty
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस और रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी हर साल अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौटता है। इस साल खतरों के खिलाड़ी 15 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन शो शुरू होने से पहले ही इस पर ग्रहण के बादल छा गए हैं। शो के शुरू होने से पहले ही रियलिटी शो के निर्माता बनिजय एशिया ने शो से अपने हाथ खींच लिए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि टीम ने खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन पर काम नहीं करने का फैसला ले लिया है।
शो के लिए फाइनल हो गए थे सेलिब्रिटी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया है कि टीम की ओर से हाल ही में नए सीजन पर काम न करने का फैसला लिया गया है। सूत्र ने बताया, ‘खतरों के खिलाड़ी के लिए कुछ सेलिब्रिटी को पहले से फाइनल किया जा चुका है। वहीं अन्य लोग अलग-अलग स्टेप में टीम के साथ बातचीत कर रहे थे। निर्माताओं की तरफ से कलर्स चैनल को अपना फैसला बताने के बाद तय की गई सेलिब्रिटी की तारीखें जारी कर दी गई हैं।’
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/