Advertisment

Why Janhvi Kapoor Wants 3 Kids? | The Great Indian Kapil Show | Janhvi Kapoor | Param Sundari

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म 'परम सुंदरी' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। यहां दोनों ने बेबाकी से अपनी बातें रखीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बच्चे करने की इच्छा भी जताई। जब कपिल ने उनसे पूछा कि वह कितने बच्चे चाहती हैं,

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Why Janhvi Kapoor Wants 3 Kids? | The Great Indian Kapil Show | Janhvi Kapoor | Param Sundari

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म 'परम सुंदरी' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। यहां दोनों ने बेबाकी से अपनी बातें रखीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बच्चे करने की इच्छा भी जताई। जब कपिल ने उनसे पूछा कि वह कितने बच्चे चाहती हैं, तो जान्हवी ने झट से जवाब दिया, 'तीन।' इसके पीछे की वजह भी बताई। कहा, 'तीन, पहले तो मेरे लिए लकी नंबर है। और दूसरी बात यह है कि लड़ाई झगड़े हमेशा दो लोगों के बीच होते हैं। ऐसे हालातों में मुझे एक का सपोर्ट जरूरी होता है। तो मैंने बहुत सोच-समझकर ये प्लानिंग की है।'

जान्हवी ने तर्क दिया कि अगर दो भाई-बहन के बीच झगड़ा हुआ तो तीसरा उसे सुलझाएगा। और ये सुनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा हंसी से लोटपोट हो गए। इसके बाद कपिल ने जान्हवी से पूछा कि उन्हें इम्प्रेस कैसे किया जा सकता है तो एक्ट्रेस ने कहा, 'खाने पर आधारित है सर।' तो सिद्धार्थ ने झट से कहा, 'उनको बावर्ची चाहिए।'

जान्हवी कपूर ने कहा कि लोग अगर उतने मजे से भोजन नहीं करते, जितना वो करती हैं तो वह निराश हो जाती हैं। और खासकर मसालेदार भोजन, जो उन्हें बहुत पसंद है, 'अगर वो तीखा सहन नहीं कर पाता है तो मैं बहुत निराश हो जाती हूं। उसे पता होना चाहिए कि कैसे खाना पकाना है। उसे खाना खाना अच्छा लगना चाहिए।' इस दौरान उन्होंने उन आदमियों की नकल भी उतारी, जो मिर्ची नहीं खा पाते। एक्ट्रेस ने कहा, 'खाने के साथ अगर हरा मिर्च साइड में नहीं रखा तो वो खाना ही क्या है।'

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Allu Kanakaratnam Death: अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का हुआ निधन, राम चरण ने रद्द की ‘पेद्दी’ की शूटिंग

Pati Patni Aur Woh 2 crew fight: 'पति पत्नी और वो 2' की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर पर हुआ हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Dia Mirza Himachal Trip Video: हिमाचल में मानसून की तबाही के बीच दीया मिर्जा ने शेयर किया वीडियो, बोली- 'मैं झिझक रही थी'

Dhurandhar First look: Ranveer Singh की 'धुरंधर' का फर्स्ट लुक 'Param Sundari' के साथ सिनेमाघरों में होगा रिलीज

Tags : bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood gossips | bollywood latest news today | Mayapuri Cut | bollywood latest news | Why 3 Siblings is Janhvi Kapoor's Lucky Number | Janhvi Kapoor Reveals Real Reason Why She Wants 3 Kid

Advertisment
Latest Stories