YRKKH | Armaan ko sautela bol saari hadein paar kar dega Rohit | Armaan | Abhira | 22nd July 2024

New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

YRKKH | Armaan ko sautela bol saari hadein paar kar dega Rohit | Armaan | Abhira | 22nd July 2024

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान किसी तरह रोहित को मनाने की कोशिश करता है। वह रोहित को बताता है कि कैसे रूही से सगाई करके वह बहुत खुश था और इसी वजह से उसने किसी को सच नहीं बताया और शादी होने दी। रोहित ये बात सुनकर भड़क जाता है और कहता है कि उसने अपने भाई के लिए ये घर छोड़ दिया, लेकिन भाई तो अपना है ही नहीं। इस दौरान वह अरमान को सौतेला बोल देता है, जिससे उसका दिल टूट जाता है। ये सब देखकर माधव रोहित को थप्पड़ मारने आगे आता है, लेकिन दादी सा उसे रोक देती है। इस मौके पर रोहित अपने पापा माधव को भी सुना देता है।
सीरियल में आग देखने के लिए मिलेगा कि इस तमाशे के बाद सब चले जाते हैं। अभिरा दादी को बोलती है कि वह अपना घर टूटने से बचा ले, वरना पछताती रह जाएगी। इसके बाद अभिरा अरमान को संभालती है। दूसरी तरफ दादी सा और काजल रूही को लाने की बात करते हैं। माधव मना करता है, लेकिन दादी सा रूही को लेने गोयनका हाउस चली जाती है। इन सबके बीच पोद्दार हाउस में रोहित घर छोड़कर जाने की कोशिश करता है, लेकिन गेट पर अभिरा उसे रोक लेती है। रोहित अभिरा को कुछ नहीं बोलता, लेकिन अभिरा बोलती है, 'अगर तुम यहां से गए तो यहां पर होने वाली हर गलत चीज के जिम्मेदार तुम होगे।' अभिरा की आवाज सुनकर घर के सभी लोग बाहर आ जाते हैं।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Latest Stories