YRKKH | Rohit ko sabke saamne baahon mei legi Ruhi | 5th Aug 2024

television | Videos | Entertainment | Film- YRKKH | Rohit ko sabke saamne baahon mei legi Ruhi | Armaan | Abhira | 5th Aug 2024 Episode News

New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

YRKKH | Rohit ko sabke saamne baahon mei legi Ruhi | Armaan | Abhira | 5th Aug 2024 Episode News

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड की शुरुआत दादीसा की सहेली आराधना के घर से होती है जहां पोद्दार परिवार की सब औरतें मंगला गौरी मनाने पहुंची हैं। यहां अभीरा हर रश्म और गेम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और जीत भी जाती है। एक गेम में तो अभीरा दादीसा तक को हरा देती है। दरअसल, इस खेल में महिलाओं को अपने एक हाथ में घर-गृहस्थी का सामान और दूसरे हाथ में फाइल्स रखकर एक टांग पर चलकर जाना होता है और जो औरत बैलेंस बना कर बिना कुछ गिराए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी वो जीतेगी और इसका ये मतलब होगा कि वो औरत परफेक्ट है। वो घर-परिवार में बैलेंस बनाकर रख सकती है।
अब इस गेम में सभी हिस्सा लेते हैं। दादीसा और अभीरा में क्लोज मुकाबला होता है लेकिन दादीसा का बैलेंस बिगड़ जाता है जबकि अभीरा ये टास्क जीत जाती है। दादीसा की सहेली भी अभीरा की खूब तारीफें करती है। इतना ही नहीं विद्या और माधव भी दादीसा को अरमान और अभीरा की शादी को मंजूरी देने के लिए समझाते हैं। वो दोनों दादीसा को कहते हैं कि अभिरा चाहे तो अरमान को परिवार से दूर ले जाकर शादी कर सकती है पर उसने ऐसा नहीं किया है। अब दादीसा को भी परिवार के लिए अभीरा के द्वारा किये अच्छे काम याद आ रहे हैं और उन्हें भी लगने लगा है कि ये शादी करा देनी चाहिए। हालांकि दादीसा ने अभी तक अपना फैसला नहीं बताया है।
मंगला गौरी की पूजा में सिर्फ महिलाएं शामिल हो सकती हैं इसीलिए पोद्दार परिवार के सभी मर्द यहां लहंगा और चोली पहनकर घूंघट लिए अपनी -अपनी पत्नियों को देखने पहुंच गए हैं। लेकिन अभीरा अरमान को पहचान लेती है और इस तरह सारे मर्दों की पोल खुल जाती है। लेकिन इसके बाद ये सभी एक साथ मिलकर इस त्यौहार को मनाते हैं। आज के एपिसोड में आपको अरमान और अभीरा का रोमांटिक डांस भी देखने को मिलने वाला है।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

राजेश खन्ना का करियर क्या इस वजह से हुए था चौपट, मुमताज़ ने किया खुलासा

इस सीरीज में माधुरी दीक्षित निभाने वाली हैं सीरियल किलर का किरदार?

क्या आयुष्मान खुराना ने इस वजह से छोड़ी करीना कपूर खान वाली फिल्म

अमेरिकी तैराकी टीम ने ऐश्वर्या के गाने 'ताल से ताल' पर किया परफॉर्म

Latest Stories