बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम का फर्स्ट लुक आउट
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल अपनी वेब सीरीज की वजह से इन दिनों सुर्खियों में छाए हैं। कुछ दिनो पहले ही उनकी वेब शो क्लास ऑफ 83 का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था। वहीं, अब बॉबी देओल की एक और वेब सीरीज आश्रम का फर्स्ट लुक सामने आया है। बॉबी देओल ने वेब सीरीज आश्रम के फर्स्ट लुक को खुद अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आश्रम का पहला लुक ये रहा। मैं इसे आप सभी के साथ 28 अगस्त, 2020 को एक साथ देखने का इंतजार कर रहा हूं।” बॉबी देओल ने आश्रम के बारे में ये भी बताया कि ये एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।
Here is the first look of #Aashram, i am looking forward to seeing it together with you all on August 28, 2020 only on @MXPlayer.@prakashjha27 @IamRoySanyal @AaditiPohankar @DarshanKumaar @AdhyayanSsuman pic.twitter.com/FQGaN0GKea
— Bobby Deol (@thedeol) July 31, 2020
फिलहाल, बॉबी देओल के फैंस को आश्रम में उनका लुक बेहद पसंद आ रहा है। लुक देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार बॉबी देओल काफी अलग तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि बॉबी देओल आश्रम में एक साधू के रोल में हैं। इस सीरीज में दर्शन कुमार इंस्पेक्टर के रोल में हैं।वहीं, इस शो से मशहूर टीवी आर्टिस्ट सचिन श्रॉफ की भी वापसी हो रही है। इस वेब सीरीज को बॉलीवुड के प्रकाश झा डायरेक्ट किया हैं।
कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था ‘क्लास ऑफ ’83 का लुक
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बॉबी देओल की Netflix सीरीज ‘क्लास ऑफ ’83 का लुक भी रिलीज हुआ था। इसमें वो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखे थे। बॉबी देओल आखिरी बार फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आए थे। उन्होंने पहली बार फिल्म धर्मवीर में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। उसके बाद साल 1995 में फिल्म बरसात से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट ट्विंकल खन्ना थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।
ये भी पढ़ें- सुशांत के जिम ट्रेनर का खुलासा, रिया से जुड़ने के बाद काफी बदल गए थे सुशांत