/mayapuri/media/media_files/2025/04/01/3tOc8qJA5Cc0BqyaTl1g.jpg)
Sikandar box office collection day 2: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज (Sikandar Release) हो चुकी हैं. वहीं फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म 'सिकंदर' को क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया (Sikandar Review) भी मिली हैं.ऐसे में चलिए जानते है फिल्म 'सिकंदर' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन (Sikandar box office collection) किया हैं.
सिकंदर ने किया इतना कलेक्शन
दरअसल, Sacnilk.com के अनुसार, सोमवार, 31 मार्च 2025 को फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल आया. ईद की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में कुल 55 करोड़ का कलेक्शन किया हैं. यहीं नहीं पूरे भारत में सिकंदर के 7,000 से ज्यादा शो हो चुके हैं.
सिकंदर की कहानी (Sikandar Story)
सिकंदर की कहानी एक हवाई जहाज से शुरू होती है जिसमें सिकंदर राजकोट (सलमान खान) और फिल्म के विलेन नेता प्रधान (सत्यराज) का बेटा अर्जुन (प्रतीक बब्बर) सवार होते हैं. विमान में अर्जुन एक महिला से छेड़छाड़ करता है और सिकंदर उसे सबक सिखाने के लिए अर्जुन की पिटाई करता है. अब जब एक मंत्री के बेटे की इस तरह पिटाई होती है तो उसके लिए चुप रहना मुश्किल हो जाता है और यहीं से फिल्म की कहानी बदले की कहानी बन जाती है. इसी रंजिश में सिकंदर की पत्नी साईंश्री राजकोट (रश्मिका मंदाना) की हत्या हो जाती है. इसके बाद सिकंदर अपनी पत्नी का बदला कैसे लेता है और कैसे 3 लोग इसमें घुस आते हैं, इसी पर पूरी फिल्म का क्लाइमैक्स निर्भर करता है. ये जानने के लिए आपको सिकंदर देखनी होगी.
ईद पर रिलीज हुई थी सिकंदर
सलमान 2023 के बाद पहली बार सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं, जिसे एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी भी अहम भूमिका में हैं. सिकंदर रविवार, 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसका निर्देशन एआर मुर्गदास कर रहे हैं जिन्होंने 2008 में आमिर खान-असिन स्टारर 'गजनी' बनाई थी.
Tags : Box Office Collection Sikandar | film Sikandar | Salman Khan News | salman khan news latest | salman khan news today
Read More