/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/tu-yaa-main-2026-02-14-17-08-30.jpeg)
Tu Yaa Main Box Office Collection: आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की बहुप्रतीक्षित फिल्म "तू या मैं" सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है.यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है. बिजॉय नांबियार द्वारा डायरेक्टेड, "तू या मैं" एक थ्रिलर है.रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कोई बड़ी कमाई करने में सफल नहीं हो पाई.ऐसे में चलिए जानते हैं कि फिल्म 'तू या मैं' ने कितना कलेक्शन किया हैं.
Tu Yaa Main: मगरमच्छ की एक्टिंग के आगे फीकी पड़ी Shanaya Kapoor की एक्टिंग
'तू या मैं' ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन (Tu Yaa Main Box Office Collection)
सैकनिल्क के अनुसार, "तू या मैं" ने पहले दिन देश में सिर्फ 55 लाख का कलेक्शन किया. हालांकि, इस धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म से कुछ उम्मीदें हैं.
'तू या मैं' की स्टारकास्ट कौन सी हैं? (Tu Yaa Main Starcast)
आदर्श गौरव मारुति उर्फ ​​फ्लो पारा
शनाया कपूर अवनी शाह उर्फ ​​मिस वैनिटी
पारुल गुलाटी उर्फ लैरा
राजेंद्र गुप्ता
Joe Simon: मशहूर कन्नड़ फिल्ममेकर जो साइमन का हार्ट अटैक से हुआ निधन
'तू या मैं' का निर्देशक और निर्माता कौन हैं?
'तू या मैं' के निर्देशक बिजॉय नांबिया और निर्माता आनंद एल. राय , हिमांशु शर्मा , विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली हैं.
फिल्म की कहानी क्या हैं? (What is the story of the film?)
तू या मैं की कहानी अवनी शाह (शनाया कपूर) और मारुति कदम (आदर्श गौरव) की है, जो सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी-अपनी पहचान बना रहे हैं. अवनी ‘मिस वैनिटी’ के नाम से मशहूर एक ग्लैमरस इन्फ्लुएंसर है, जिसके पीछे एक पूरी प्रोफेशनल टीम और लाखों फॉलोअर्स हैं. वहीं नालासोपारा का मारुति, जिसे ‘आला फ्लोपारा’ कहा जाता है, एक जुझारू रैपर और कंटेंट क्रिएटर है जो कड़ी मेहनत से आगे बढ़ना चाहता है. एक म्यूजिक इवेंट में मुलाकात के बाद दोनों साथ काम करना शुरू करते हैं और यह प्रोफेशनल रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल जाता है. अवनी, मारुति की सादगी भरी दुनिया और उसके परिवार के करीब आती है, जो उसकी आलीशान जिंदगी से बिल्कुल अलग है. लेकिन पारिवारिक तनाव और करियर को प्राथमिकता देने के फैसले से उनके रिश्ते में खटास आने लगती है. हालात सुधारने के लिए उन्हें गोवा भेजा जाता है, जहां अचानक उनकी जिंदगी खतरनाक मोड़ लेती है. दोनों खुद को एक खाली, गहरे स्विमिंग पूल में एक मगरमच्छ के साथ फंसा हुआ पाते हैं. अब यह सिर्फ उनके प्यार की नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने की भी परीक्षा है.
Sunny Deol: सनी देओल ने अपने करियर के कठिन दौर के अनुभव का किया खुलासा
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्रश्न 1: तू या मैं क्या है? (What is Tu Yaa Main?)
उत्तर: तू या मैं एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जो जिंदगी और मौत के बीच फंसे किरदारों की कहानी दिखाती है.
प्रश्न 2: फिल्म में मुख्य कलाकार कौन हैं? (Who are the lead actors in the film?)
उत्तर: फिल्म में Shanaya Kapoor और Adarsh Gourav मुख्य भूमिकाओं में हैं.
प्रश्न 3: फिल्म का निर्देशन किसने किया है? (Who directed Tu Yaa Main?)
उत्तर: इसका निर्देशन Bejoy Nambiar ने किया है.
प्रश्न 4: यह फिल्म किस जॉनर की है? (What genre does the film belong to?)
उत्तर: यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा भरपूर है.
प्रश्न 5: दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रही? (How has the audience responded to the film?)
उत्तर: फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं.
Tags : Film Tu Yaa Main | Tu Yaa Main Trailer | Adarsh Gourav news
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)