/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/shanaya-kapoor-2026-02-13-16-34-14.jpeg)
Movie Review- तू या मैं
डायरेक्टर: बिजॉय नांबियार
समय: 150 मिनट
कास्ट: आदर्श गौरव, शनाया कपूर, पारुल गुलाटी, राजेंद्र गुप्ता
रिलीज़: 13 फरवरी 2026
रेटिंग: 2 स्टार
Tu Yaa Main Movie Review:आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की फिल्म 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) थिएटर में रिलीज़ हो गई है. बिजॉय नांबियार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अब रिलीज हो चुकी है. अगर आप इस वीकेंड यह फिल्म देखने का सोच रहे हैं, तो यह रिव्यू ज़रूर पढ़ें.
Tu Yaa Main Teaser: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर आउट
फिल्म की कहानी क्या हैं? (What is the story of the film?)
तू या मैं की कहानी अवनी शाह (शनाया कपूर) और मारुति कदम (आदर्श गौरव) की है, जो सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी-अपनी पहचान बना रहे हैं. अवनी ‘मिस वैनिटी’ के नाम से मशहूर एक ग्लैमरस इन्फ्लुएंसर है, जिसके पीछे एक पूरी प्रोफेशनल टीम और लाखों फॉलोअर्स हैं. वहीं नालासोपारा का मारुति, जिसे ‘आला फ्लोपारा’ कहा जाता है, एक जुझारू रैपर और कंटेंट क्रिएटर है जो कड़ी मेहनत से आगे बढ़ना चाहता है. एक म्यूजिक इवेंट में मुलाकात के बाद दोनों साथ काम करना शुरू करते हैं और यह प्रोफेशनल रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल जाता है. अवनी, मारुति की सादगी भरी दुनिया और उसके परिवार के करीब आती है, जो उसकी आलीशान जिंदगी से बिल्कुल अलग है. लेकिन पारिवारिक तनाव और करियर को प्राथमिकता देने के फैसले से उनके रिश्ते में खटास आने लगती है. हालात सुधारने के लिए उन्हें गोवा भेजा जाता है, जहां अचानक उनकी जिंदगी खतरनाक मोड़ लेती है. दोनों खुद को एक खाली, गहरे स्विमिंग पूल में एक मगरमच्छ के साथ फंसा हुआ पाते हैं. अब यह सिर्फ उनके प्यार की नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने की भी परीक्षा है. उन दोनों का क्या होता है, वे मगरमच्छ से कैसे लड़ते हैं और कौन बचता है और कौन मरता है, इन सवालों को जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.
O Romeo Review: लव स्टोरी और एक्शन से भरपूर है शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो
फिल्म के कलाकारों का अभिनय कैसा है? (How is the acting of the actors in the film?)
फिल्म में अभिनय की कमान आदर्श गौरव संभालते नजर आते हैं और उन्होंने इसे पूरी मजबूती के साथ निभाया है. उनके चेहरे की बेचैनी, आंखों में दिखता डर और जिंदा बचने की जिद दर्शकों तक सीधे पहुंचती है. उनकी परफॉर्मेंस कहानी को विश्वसनीय बनाती है और फिल्म की असली ताकत साबित होती है. वहीं शनाया कपूर अपने किरदार की भावनात्मक गहराई को पूरी तरह पकड़ नहीं पातीं. खासकर इंटेंस सीन में उनके एक्सप्रेशन सीमित लगते हैं, जिससे किरदार का दर्द उतना असर नहीं छोड़ता. सपोर्टिंग कास्ट—क्षिति जोग, अंश विकास चोपड़ा, अमृता श्रीनिवासन, पारुल गुलाटी, रजत कौल और श्रीकांत मोहन यादव—ने अपने हिस्से को मजबूती से निभाया है. हालांकि पार्वती थिरुवोथु को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलना चाहिए था.
Arbaaz Patel: अरबाज पटेल के प्रपोजल पर Nikki Tamboli हुईं इमोशनल
फिल्म का निर्देशन कैसा है? (How is the direction of the film?)
बिजॉय नांबियार अपनी डार्क और स्टाइलिश फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन ‘तू या मैं’ उनके अब तक के काम से थोड़ा अलग अंदाज़ में सामने आती है. इस फिल्म में उन्होंने अपने परिचित टोन से हटकर कुछ नया प्रयोग किया है, जो दर्शकों को काफी प्रभावशाली लगा. खास तौर पर आर्टिफिशियल मगरमच्छ के साथ फिल्माए गए दृश्यों को उन्होंने तकनीकी रूप से बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया है. फिल्म के वीएफएक्स भी मजबूत हैं, जो थ्रिल और तनाव को और अधिक प्रभावी बना देते हैं.
फिल्म का म्यूजिक कैसा है? (How is the music of the film?)
बैकग्राउंड म्यूजिक किसी भी सर्वाइवल फिल्म में सस्पेंस बनाए रखने की रीढ़ की तरह काम करता है, और ‘तू या मैं’ इसका बेहतरीन उदाहरण है. खासकर मगरमच्छ वाले सीन में इसका स्कोर रोंगटे खड़े कर देने वाला है और दर्शकों में तनाव और डर पैदा करता है. हालांकि कई बार म्यूजिक बहुत जोर से बजता है, जिससे भावनात्मक दृश्यों का असर थोड़ा कम हो जाता है. लेकिन ‘साइलेंस’ और पानी की बूंदों जैसे सूक्ष्म बैकग्राउंड साउंड का इस्तेमाल थ्रिल को और बढ़ाता है और दर्शकों को कहानी में पूरी तरह डूबने में मदद करता है.
कैसी हैं फिल्म?
‘तू या मैं’ का पहला हिस्सा थोड़ा लंबा और धीमा महसूस होता है, क्योंकि कहानी को मुख्य संघर्ष तक पहुंचने में समय लगता है. हालांकि प्लॉट और किरदारों को समझने के लिए यह हिस्सा जरूरी भी है. असली सस्पेंस, थ्रिल और सर्वाइवल ड्रामा दूसरे भाग में सामने आता है, जो फिल्म को ज्यादा रोमांचक बनाता है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म थाई मूवी ‘द पूल’ से प्रेरित या उसकी कॉपी है. ऐसे में जिन्होंने ओरिजिनल फिल्म देखी है, उन्हें कहानी में ज्यादा नया नहीं मिलेगा और उनके लिए यह सिर्फ उसका हिंदी संस्करण भर लग सकता है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. ‘तू या मैं’ किस जॉनर की फिल्म है? (What genre is Tu Yaa Main?)
A. यह एक सर्वाइवल थ्रिलर और रोमांस का मिश्रित जॉनर है, जिसमें सस्पेंस, रोमांस और खतरे का तत्व शामिल है.
Q2. फिल्म की कहानी किसके इर्द-गिर्द घूमती है? (What is the story about?)
A. कहानी अवनी शाह (शनाया कपूर) और मारुति कदम (आदर्श गौरव) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
Q3. मुख्य किरदार कौन निभा रहे हैं? (Who are the lead actors?)
A. मुख्य भूमिकाओं में शनाया कपूर और आदर्श गौरव हैं.
Q4. फिल्म में अन्य कलाकार कौन हैं? (Who are the supporting actors?)
A. फिल्म में क्षिति जोग, अंश विकास चोपड़ा, अमृता श्रीनिवासन, पारुल गुलाटी, रजत कौल और श्रीकांत मोहन यादव जैसे सपोर्टिंग कलाकार भी हैं.
Q5. फिल्म में संगीत और बैकग्राउंड स्कोर किसने तैयार किया है? (Who composed the music and background score?)
A. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर प्रतीक राजगोपाल ने तैयार किया है, जो थ्रिल और सस्पेंस को बढ़ाने में मदद करता है.
Tags : Adarsh Gourav | Adarsh Gourav news | Adarsh Gourav Career | shanaya kapoor | shanaya kapoor movie | shanaya kapoor movies | Tu Yaa Main | Film Tu Yaa Main | Tu Yaa Main Teaser | Tu Yaa Main Trailer
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)