अभिनेता अमन कपसिमे की भोजपुरी फिल्म 'साँवरिया तोहरे प्यार में' प्रदर्शन के लिए तैयार

author-image
By Mayapuri
New Update
अभिनेता अमन कपसिमे की भोजपुरी फिल्म 'साँवरिया तोहरे प्यार में' प्रदर्शन के लिए तैयार

रति कल्याण फिल्म्स एवं माँ मथुराशिनी प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता शशिकांत कुमार व अनिल कुमार द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित भोजपुरी फिल्म 'साँवरिया तोहरे प्यार में' नवोदित अभिनेता अमन कपसिमे बतौर नायक अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे. यह फिल्म प्रदर्शन के लिए तैयार है.

पटना एक्टिंग क्लब से अभिनय सीखनेवाले अभिनेता अमन कपसिमे ने दिल्ली के गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बी.बी.ए. किया है. यू-ट्यूब के लिए भी अमन कपसिमे (ए.के) ने काफी काम किया है. ऑडिशन की औपचारिकता पूरी करने के पश्चात् "साँवरिया तोहरे प्यार में" के लिए वह चयनित हो गए. सुखद संयोग ऐसा कि पहली फिल्म में ही इनको दोहरी भूमिका मिल गई. एक्शन रोमांस से भरपूर इस थ्रिलर फिल्म में अमन कपसिमे की नायिका ऋतु सिंह हैं. अन्य मुख्य सहयोगी कलाकार ब्रजेश त्रिपाठी, अनूप अरोड़ा, सुबोध सेठ, प्रिया सिन्हा, मनीष चतुर्वेदी, नेहा मेहता, पिंकी सिंह, शशिकांत गुप्ता, सुबोध विश्वास, बृजेश कुमार, रौशन आर्या, सीमा सरगम, रवि अवस्थी, आशीष शर्मा, जयप्रकाश और आइटम गर्ल त्रिशा खान आदि हैं.

इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म के लेखक - निर्देशक संजय कुमार सिन्हा हैं. गीतकार हैं विजय चौहान, राजेश मिश्रा, प्यारेलाल यादव 'कवि', शेखर मधुर व अमर विदेशी. गीतों को मधुर संगीत से सजाया है अमन श्लोक ने और स्वर दिया है - शिल्पी राज, विजय चौहान, सोनू शैलेश, अनूप मिश्रा, खुशबू जैन, चंदन सिंह, अमित सिंह, अनुज, अमन श्लोक, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली, प्रियंका मौर्या, राजू, माही और मोहन राठौड़ ने. बिहार राज्य के वारिसगंज, मोहिउद्दीन नगर, पूसा कृषि विश्वविद्यालय (समस्तीपुर), पटना एवं कुछ अन्य सुरम्य स्थलों पर फिल्माई गई इस मनोरंजक फिल्म की कोरियोग्राफी जे डी, एडिटिंग गोविन्द दुबे, आर्ट मुकेश कुमार सिन्हा, एक्शन प्रदीप खड़का एवं सिनेमैटोग्राफी शानू सिन्हा की है. 

Latest Stories