‘Saawariya Tohre Pyaar Mein’ को सेंसर बोर्ड ने दिया ‘यू/ए’ प्रमाणपत्र

author-image
By Harmeet Mayapuri
film-sanwariya_tohre_pyar_mein
New Update

bhojpuri news :‘रति कल्याण फिल्म्स’ एवं ‘माँ मथुराशिनी प्रोडक्शन’ की भोजपुरी फिल्म ‘साँवरिया तोहरे प्यार में’ को सेंसर बोर्ड ने हाल ही में ‘यू/ए’ प्रमाणपत्र के साथ पारित कर दिया है। निर्माता शशिकांत कुमार एवं अनिल कुमार की इस रोमांटिक

थ्रिलर के लेखक व निर्देशक संजय कुमार सिन्हा, गीतकार विजय चैहान, राजेश मिश्रा, प्यारेलाल यादव ‘कवि’, शेखर मधुर व अमर विदेशी, संगीतकार अमन लोकनृत्य निर्देशक जे. डी., एडिटिंग गोविन्द दुबे, आर्ट मुकेश कुमार सिन्हा, एक्शन प्रदीप खड़का एवं सिनेमैटोग्राफी शानू सिन्हा हंै। संजय कुमार सिन्हा इस फिल्म में

अमन कपसिमे (ए.के.) को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं, जिनकी दोहरी भूमिका है। एक किरदार भोलाभाला है, जो किसी के प्रेम में कुर्बान हो जाने को तैयार रहता है, तो दूसरे किरदार में इनकी एक अलग ही दुनिया है। लेकिन इन दोनों का क्या होता है, यह है राज की बात....

फिल्म ‘सांवरिया तोहरे प्यार में’ को अभिनय से सवंारने वाले कलाकार हैं-अमन कपसिमे, ऋतु सिंह, ब्रजेश त्रिपाठी, अनूप अरोड़ा, सुबोध सेठ, प्रिया सिन्हा, मनीष चतुर्वेदी, नेहा मेहता, पिंकी सिंह, शशिकांत गुप्ता, सुबोध विश्वास, बृजेश कुमार, रोशन आर्या, सीमा सरगम, रवि अवस्थी, आशीष शर्मा, जयप्रकाश, अली अशरफ अकेला और आइटम गर्ल त्रिशा खान।

  ‘साँवरिया तोहरे प्यार में’ शीघ्र ही बिहार, झारखंड व मुंबई में बड़े पैमाने पर प्रदर्शित की जायेगी।

#Geet Rajesh Mishra ##Bhojpuriarockstar #Saawariya Tohre Pyaar Mein #'Baarish Ban Jaana' in Bhojpuri
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe