/mayapuri/media/post_banners/9e3fb73a16e2f9806ca5e2f84a80948ea54a2caea88741cd2ab5588ba6f418f1.jpg)
सावन महीना आते ही जहाँ बारिश की फुहारों से चहुंओर हरियाली दिखने लगती है तो वहीं देवघर बाबा धाम जल चढ़ाने जाने वाले कांवरियों का जन समूह देखते ही बनता है। गेरुआ परिधान पहने और काँधे पर कांवर लेकर बोलबम का नारा लगाते हुए देख मन भावविभोर हो जाता है। यही छटा देखकर ऐक्ट्रेस लवली काजल भी देवघर जाने के लिए बेकरार हो जाती हैं। यही ताना बाना के साथ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है भोजपुरी बोलबम गीत ''सावन में घुमा दी देवघर राजा जी'! इस सांग को अपनी मिठास भरी आवाज में वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। इस गाने का वीडियो काफी शानदार बनाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि सड़क पर कँवरिया का जन समूह बोलबम का जयकारा लगाते हुए जा रहा है, जिन्हें देखकर एक्ट्रेस लवली काजल की भी देवघर जाने की इच्छा होने लगती है। वह अपने पति से कहती हैं कि 'जब से चढ़ल बा राजा जी सवनवा, तबे से भोले भोले रटे हमार मनवा, नया ना लीं ना कवनो सहार राजा जी, असो सावन में घुमा दी देवघर राजा जी'...
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी बोलबम सांग 'सावन में घुमा दी देवघर राजा जी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक राहुल यादव ने दिया है। गाने के निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। संपादक दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। म्यूजिक राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
/mayapuri/media/post_attachments/7a01f31ae09fbfced6b81910d665bbd239febdcf40ed6a0d0892cccb413092de.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/84ae5b64ec934f856797f9e35cc0c005205b278d071832557a3ca6cc8e9e2b65.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/d2d0f79eb76b33cb789c244ff6ab1bc8323c1ffaf2caf1ead276902b8ffe693c.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/45dcd6ffe3f32a5962fed9ac6827e6e8e7599b7f4f39f5cb08c02b5290ab31e4.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/a303eaccd0575fe95fe142df0c533a84b0ae13b01f7087ca40817d81d3e8f6ab.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/b0faed1ff3bee7e2f5733381d6df17bf05a31a341d5bfea11d3a6b051ad0cc3d.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/b732d94e0fde2d4620c07dbb3f344ad6f0b63fbfc387234efbf5524d1eb10246.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)