‘पाॅकेट मनी’ का पोस्टर एवं फस्र्ट लुक जारी

author-image
By Mayapuri
New Update
‘पाॅकेट मनी’ का पोस्टर एवं फस्र्ट लुक जारी

 सूर्य संस्कृति एवं भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘‘पाॅकेटमनी: एचीव द गोल’’ के पोस्टर और फस्र्ट लुक को बाॅलीवुड उमंग स्टूडियो,मोतीलाल नगर नं. 1, गोरेगांव (प.), मुंबई मंे जारी किया गया। ‘महाभारत’ फेम अभिनेता अर्जुन फिरोज़ खान) और गूफी पेंटल इस फिल्म मंे एक लम्बे अंतराल के पश्चात एक साथ न सिर्फ नजर आएंगे, बल्कि यह दोनों भोजपुरी भाषा बोलते हुए नजर आने वाले हैं।
    सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘‘गंगा’’ फेम अशोक घायल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘‘पाॅकेटमनी’’ निर्माता प्रदीप भारद्वाज और सी. शेखर है। इस कार्यक्रम में अर्जुन, गूफी पेंटल, अशोक घायल, सी.शेखर के साथ इस फिल्म से अभिनय करियर की शुरूआत कर रही अभिनेत्री ट्विंकल भी उपस्थित थीं। इसके अलावा वहां उपस्थित कलाकारों में पंकज मेहता, शिवम, शिवा सिंह राजपूत और राज मोहन के नाम भी शामिल हैं।

अर्जुन ने निर्देशक अशोक घायल की प्रशंसा करते हुए कहा - ‘‘निर्देशक ने इस फिल्म को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। एक सुंदर साफ सथुरी फिल्म बनी है ‘‘पाॅकेटमनी’’, जिसे आप अपने परिवार के साथ देख सकेंगे। मैं इसमें एक करप्ट पुलिस आॅफिसर की भूमिका में हूं जो पैसे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। इस फिल्म की फोटोग्राफी बेहद खूबसूरत है। गाने भी बहुत अच्छे हैं। एक गीत मेरी आवाज़ में भी रिकाॅर्ड किया गया है। अन्य गाने सुदेश भोंसले, कल्पना और सायरा खान की आवाज़ में हैं। इसके निर्देशक अशोक घायल ही फिल्म के गीतकार व संगीतकार भी हैं। ‘पाॅकेटमनी’ के सभी पांचों गाने कर्णप्रिय हैं।’’
    इसमें गूफी पेंटल भी नकारात्मक भूमिका में दिखाई पड़ेंगे। उनका किरदार थोड़ा लालची व थोड़ा फनी है।

 फिल्म के निर्माता सी. शेखर ने कहा - हमारी फिल्म ‘पाॅकेटमनी: एचीव द गोल’ सामाजिक सरोकार वाली एक मनोरंजक फिल्म है। काॅलेज में देश विरोधी राजनीति, बंद के आदेश के बावजूद रैंिगंग व वसूली जारी है। पुलिस प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार का भी खुलासा करती है।’’
    जबकि ‘‘पाॅकेटमनी’’ के निर्देशक अशोक घायल ने कहा - फिल्म ‘पाॅकेटमनी’ एक्शन, रोमांस, काॅमेडी से भरपूर एक पूर्ण रूपेण मनोरंजक फिल्म है।’’
    फिल्म ‘‘पाॅकेटमनीः एचीव द गोल’’ को अभिनय से संवारने वाले  मुख्य कलाकार हैं-आशीश सिंह बंटी, पंकज मेहता, शिवम, मनोहर, ट्विंकल , राशि, अनिमेश पांडेय,समुंत मिश्र, सत्या शुक्ला, सुनैना, राज मोहन व शिवा सिंह राजपूत। सहनिर्माता उत्तम पांडेय व प्रभु नारायण सिंह हैं।

Latest Stories