खेसारी और निरहुआ पर भारी पड़े प्रदीप पांडेय चिंटू, ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड में मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
खेसारी और निरहुआ पर भारी पड़े प्रदीप पांडेय चिंटू, ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड में मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह, खेसारीलाल यादव और दिनेशलाल यादव निरहुआ पर सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू इन दिनों भारी पड़ रहे हैं. ऐसा इसलिए कि चिंटू की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के बाद अवॉर्ड शो में भी अपना दबदबा बरकरार रखा है, जिस वजह से 35 करोड़ से अधिक बोली जाने वाली भोजपुरी भाषा के प्रतिष्ठित ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड में उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. चिंटू को यह अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ के लिए मिला  है. इस कटेगरी में कड़ी प्रतिस्पर्धा की बीच चिंटू को यह अवॉर्ड मिला, जहां भोजपुरी के दिग्गज कहे जाने वाले कई कलाकार धराशायी हो गए. 

आपको बता दें कि 13 फरवरी को ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड का आयोजन भारत रत्न स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर ऑडिटोरियम, मीरा रोड, मुंबई में किया गया था, जहां सितारों की अतरंगी महफ़िल सजी. जिसमें रंगारंग कार्यक्रम के बीच फिल्मी सितारों को अवॉर्ड से भी नवाजा गया. वहीं, इस अवॉर्ड शो को सफल बनाने के लिए ग्रीन सिनेमा अवार्ड के आयोजक विजय पांडेय ने सबों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ग्रीन सिनेमा अवार्ड के सफलतापूर्ण पांच साल पूरे हो गए हैं. इस बार यह अवार्ड एक अलग अंदाज में आयोजित किया गया. ग्रीन सिनेमा अवार्ड का आयोजन सिर्फ मनोरंजन मात्र के लिए नहीं, बल्कि हमारे कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है. 

ग्रीन सिने अवॉर्ड 2023 
ससुरा बड़ा सतावेला - प्रदीप पाण्डेय (सर्वश्रेष्ठ नायक)
ससुरा बड़ा सतावेला-राजकुमार पांडे (सर्वश्रेष्ठ निर्देशक)
ससुरा.बड़ा सतावेला- सर्वश्रेष्ठ सामाजिक फिल्म
ससुरा बड़ा सतावेला- संजय पांडे (खिलाड़ी अभिनेता)
ससुरा बड़ा सतावेला- संतोष मिश्रा (संवाद)

आशिक- प्रदीप शर्मा (सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म)
आशिक - आम्रपाली दुबे (सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री)
आशिक- सर्वश्रेष्ठ गीतकार (स्वर्गीय श्याम देहाती)
आशिक - विजय श्रीवास्तव (कला निर्देशक)
आशिक- राकेश त्रिपाठी (स्क्रीनिंग राइटर)

डोली सजाके रखना- रजनीश मिश्रा (संगीत निर्देशक)
डोली सजाके रखना-
संजय भूषण पटियाला (सर्वश्रेष्ठ पीआरओ)
 प्रियंका सिंह (सर्वश्रेष्ठ महिला गायिका)
डोली सजाके रखना - प्रसून यादव (नृत्य निर्देशक)

नरसिम्हा-एम.ए. खान (सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म)
नरसिम्हा- प्रदीप खड़का (सर्वश्रेष्ठ  एक्शन)
बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर- लाल विजय शाहदेव (नाच बैजू नाच)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- अनंजय रघुराज (विवाह लव. कॉम)
बीट डेब्यू हेरोइन-गरिमा दीक्षित (दीदिया के देवर दिल लेगाईल)
बेस्ट क्रिटिक्स डायरेक्टर- नील मणि सिंह (दीदिया के देवर दिल लेगील)

सर्वश्रेष्ठ वितरक-निशांत उज्जवल
भोजपुरी गौरव-निशांत उज्जवल
बोल राधा बोल- विजय कुमार यादव (सर्वश्रेष्ठ फिल्म)
बोल राधा बोल- खेसारी लाल यादव (सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय हीरो)
बोल राधा बोल- खेसारी लाल यादव (सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक)
बोल राधा बोल- मनोज कुशवाहा (सर्वश्रेष्ठ कहानी)
बोल राधा बोल- आर.आर.प्रिंस (सर्वश्रेष्ठ कैमरामैन)
बोल राधा बोल- संजय वर्मा (सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन)
बोल राधा बोल- पप्पू यादव (सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक रोल)
बोल राधा बोल- कृष्णा बेदर्दी (सर्वश्रेष्ठ गीतकार)

-RAKESH DAVE

Latest Stories