एफ्रो-जैज लेजेंड मनु डिबंगो का पेरिस के अस्पताल में कोरोनावायरस की वजह से हुआ निधन

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
एफ्रो-जैज लेजेंड मनु डिबंगो का पेरिस के अस्पताल में कोरोनावायरस की वजह से हुआ निधन

86 साल के एफ्रो-जैज लेजेंड मनु डिबंगो का हुआ निधन , कोरोनावायरस से थे संक्रमित

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। हर दिन संक्रमित और मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रहा है। ऐसे में अब एफ्रो-जैज के लेजेंड मनु डिबंगो (Manu Dibango) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मनु डिबंगो का मंगलवार (24 मार्च) को निधन हो गया। बता दें कि मनु डिबंगो कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले शुरुआती सितारों में से एक थे।

कौन थे एफ्रो-जैज लेजेंड मनु डिबंगो

एफ्रो-जैज लेजेंड मनु डिबंगो का पेरिस के अस्पताल में कोरोनावायरस की वजह से हुआ निधन

Source - Pinterest

86 साल के मनु डिबंगो ने वैसे तो अपने करियर में कई हिट्स दिए है , लेकिन आज भी मनु 1972 के हिट सोल मकोसा के लिए जाने जाते है। उनकी सबसे बड़ी हिट अफ्रीकी कप ऑफ़ नेशंस में कैमरून फुटबॉल टीम का समर्थन करने के लिए एक गीत का बी-साइड था, लेकिन न्यूयॉर्क डीजे द्धारा उठाया और लोकप्रिय किया गया था। 2009 में, उन्होंने माइकल जैक्सन पर पौराणिक 'थ्रिलर' एल्बम के दो गानों के लिए अपना एक हुक उधार लेने का आरोप लगाया था।

आधिकारिक फेसबुक पेज पर दी निधन की जानकारी

एफ्रो-जैज लेजेंड मनु डिबंगो का पेरिस के अस्पताल में कोरोनावायरस की वजह से हुआ निधन

Source - width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'> Facebook

मनु ने पेरिस के अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी उनके म्यूजिक पब्लिशर Thierry Durepaire ने दी। इसके साथ ही मनु के आधिकारिक फेसबुक पेज के मुताबिक मनु की मौत की वजह कोविड 19 संक्रमण रहा।

एफ्रो-जैज लेजेंड मनु डिबंगो का पेरिस के अस्पताल में कोरोनावायरस की वजह से हुआ निधन

Source - Nme

फेसबुक पेज के मुताबिक मनु का अंतिम संस्कार निजी तरीके से किया जाएगा और भविष्य में जब भी मुमकिन हो पाएगा तब उनको ट्रिब्यूट दिया जाएगा। मनु की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस अपना दुख जाहिर कर रहे है।

वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल 2020 तक भारत में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। अभी तक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 562 हो गई है। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है।

और पढ़ेंः अगर आप है राधिका आप्टे के फैन तो नेटफ्लिक्स पर उनकी ये बेहतरीन फिल्मो को करे एन्जॉय

Latest Stories