अभिमन्यु सिंह अगले साल 26 जनवरी को अक्षय कुमार से टक्कर लेते नज़र आयेंगे

author-image
By Siddharth Arora 'Sahar'
New Update
अभिमन्यु सिंह अगले साल 26 जनवरी को अक्षय कुमार से टक्कर लेते नज़र आयेंगे

अभिमन्यु सिंह की दमदार पर्सनालिटी को आप पहले अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाल में देख चुके होंगे जिसमें वो ठेठ राजस्थानी राजपूत के रोल में नज़र आये हैं। अक्षय कुमार और अभिमन्यु सिंह यूँ तो रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में भी साथ नज़र आने वाले थे लेकिन पेंडेमिक की वजह से वो फिल्म डिले हो गयी। अभिमन्यु सिंह रजवाड़े के रोल में इतने फिट बैठते है कि संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म राम-लीला में भी वह एक रजवाड़े के रोल में थे। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के बड़े भाई बने थे।

अभिमन्यु सिंह अगले साल 26 जनवरी को अक्षय कुमार से टक्कर लेते नज़र आयेंगेअक्षय कुमार आज की डेट में सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाले स्टार्स में से एक हैं। उनकी हर साल। 3-4 फिल्में रिलीज़ होती ही हैं जो बहुत अच्छा बिजनेस करती हैं। अगले साल 26 जनवरी के दिन आने वाली उनकी फिल्म बच्चन पांडे में उनके ख़िलाफ़ विलन बनकर उनसे टक्कर लेने के लिए अभिमन्यु सिंह तैयार हो चुके हैं।

बच्चन पांडे फिल्म का बजट 150 करोड़ के आसपास है और अक्षय कुमार की आने वाले सबसे ज़बरदस्त एक्शन फिल्मों में से ये एक होगी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। इस फिल्म को डायरेक्ट फरहाद सामजी ने किया है और ये साजिद नाडियावाला इसके प्रोड्यूसर हैं। इस खबर की जानकारी ट्रेड अनिलिस्ट

?s=20'>तरन आदर्श के ट्विटर अकाउंट से प्राप्त हुई है।

?s=20

अभिमन्यु सिंह अगले साल 26 जनवरी को अक्षय कुमार से टक्कर लेते नज़र आयेंगे

Latest Stories