14 करोड़ 25 लाख में बिके ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस मॉरिस को मिले 16.25 करोड़ रुपए

author-image
By Siddharth Arora 'Sahar'
14 करोड़ 25 लाख में बिके ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस मॉरिस को मिले 16.25 करोड़ रुपए
New Update

फटाफट रन बनाने में माहिर ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 संस्करण के लिए 14 करोड़ 25 लाख रुपये में बिके हैं। आईपीएल इतिहास में ये बिड अब तक की सबसे बड़ी bids में शामिल हो चुकी है। आपको बताते चलें कि ग्लेन मैक्सवेल का बेस प्राइज़ मात्र 2 करोड़ रुपये था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और बंगलोर में मैक्सवेल को लेकर रस्साकशी शुरु हो गई।

14 करोड़ 25 लाख में बिके ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस मॉरिस को मिले 16.25 करोड़ रुपए Source - HT

तब राजस्थान ने खुद को किनारे कर लिया लेकिन चेन्नई और आरसीबी में जंग शुरु हो गई जिसका अंत 14 करोड़ 25 लाख रुपए पर हुआ।

आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख रुपए में अपने नाम किया।

वहीं जहां इस बिड को क्रिकेट लवर्स सबसे बड़ी bids में से एक मान रहे थे तभी हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस की बोली मात्र 75 लाख रुपए से शुरु हुई और बढ़ते-बढ़ते 10 करोड़ तक पहुँच गई।

आपको विस्तार से बताते हैं कि क्रिस मॉरिस पिछले साल आरसीबी से ही खेले थे लेकिन फिर भी आरसीबी ने उन्हें हटा दिया और अब फिर से ऑक्शन में उनके लिए बोली लगाने लगे। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस से ज़हीर खान भी क्रिस मॉरिस को अपनी टीम में शामिल करने के लिए ताबड़तोड़ बोली लगाने लगे। आरसीबी और मुंबई के बीच ये बोली बढ़ते-बढ़ते 11 करोड़ पर पहुँच गई, तब पंजाब ने इस बोली में शामिल होते हुए बिड आगे बढ़ाई और इसी वक़्त राजस्थान ने अपना बटुआ खोलते हुए क्रिस मॉरिस के लिए बोली बढ़ा दी।

14 करोड़ 25 लाख में बिके ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस मॉरिस को मिले 16.25 करोड़ रुपए Source - HT

यहाँ तक पहुंचते-पहुँचते आरसीबी और मुंबई दोनों किनारे हो गईं और पंजाब बनाम राजस्थान में रस्साकशी होने लगी। परिणाम तुरंत ही मिला, 16.25 लाख रुपए में राजस्थान ने क्रिस मॉरिस को अपने नाम कर लिया और आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी बोली लगाने का रेकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

जी हाँ, क्रिस मॉरिस से पहले युवराज सिंह थे जिन्हें 16 करोड़ रुपए में मुंबई ने खरीदा था। लेकिन क्रिस मॉरिस ने उन्हें भी पार कर दिया।

आईपीएल का पिछला संस्करण मुंबई इंडियंस ने पाँचवी बार जीता था, अप्रैल में शुरु होने वाली इस क्रिकेट लीग पर सबकी नज़र होगी कि इस बार ये कप कौन अपने नाम करता है।

#IPL #mumbai indians #Chennai super kings #Chris morris #glenn maxwell #ipl2021
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe