ये देखकर आप भी सोचेगें मैनें एक ही शादी क्यों की?

author-image
By Mayapuri
New Update
ये देखकर आप भी सोचेगें मैनें एक ही शादी क्यों की?

शादी एक ऐसा बंधन है जिसे जन्मों-जन्मों का बंधन कहा जाता है। शायद बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के लिए यह बात मायने नही रखती है। बॉलीवुड में एक नहीं, दो नही, यहां तक तीन-तीन  बार भी नहीं, चार-चार शादियां करने का ट्रेंड-सा ही बन गया है। आइए जानें ऐसी 10 बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जिन्होंने अपनी लाइफ में तीन या चार बार शादी की है।

1. किशोर कुमार

publive-image

हिंदी सिनेमा के दिग्गज़ अभिनेता और सिंगर किशोर कुमार जो फिल्मी दुनिया में अपने गानों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। मगर सिंगर किशोर दा ने अपने जीवन में चार बार शादी की थी। पहली शादी उन्होंने 1950 में सिंगर रूमा गुहा ठाकुरता से की थी। फिर किशोर ने 1960 में सिल्वर स्क्रीन ब्यूटी मधुबाला से शादी की। मगर मधुबाला की मृत्यु के बाद किशोर ने अभिनेत्री योगिता बाली से तीसरी शादी की, उनकी तीसरी शादी ज्यादा दिनों तक नही चली। उसके बाद 1980 में किशोर दा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना चन्दावरकर से चौथी शादी की।

2. लकी अली

publive-image

सिंगर और अभिनेता लकी अली अपने गानों के लिए अधिक जानें जाते है। मगर रोचक बात यह है कि सिंगर ने अपनी लाइफ में तीन बार शादी रचाई। उन्होंने खुद ही कहा है कि वह एक शादी के लिए नही बने है। पहली शादी उन्होंने 1996 में मेघन जेन मैक्लेरी से की, वह उनकी पहली एल्बम 'सुनो'  के वीडियो 'ओ सनम' में नजर आई थी। 2000 में अभिनेता दूसरी शादी अनाहिता से की। मगर उनकी दूसरी शादी ज्यादा दिनों तक चल नही पाई थी। उसके बाद 2010 में अभिनेता की मुलाकत केट एलिजाबेथ हॉलम से हुई फिर कुछ समय बाद ही दोनों ने शादी कर ली। मगर खबर यह है कि 2017 में सिंगर का तीसरी वाइफ के साथ तलाक हो गया।

3. सिद्धार्थ रॉय कपूर

publive-image

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी तीन बार शादी कर चुके है। उनकी पहली शादी उनकी बचपन की दोस्त आरती बजाज से हुई थी।  उनकी दूसरी शादी टेलीविजन प्रोड्यूसर कविता से हुई मगर 2011 में ही दोनों का तलाक हो गया। फिर उनकी तीसरी शादी 2012 में बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन से हुई।

4. संजय दत्त

publive-image

बॉलीवुड के खलनायक कहें जाने वाल संजय दत्त तीन बार शादी के बंधन में बंध चुके है। अभिनेता की पहली पत्नी का नाम रिचा शर्मा था जिनकी 1996 में brain tumor के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अभिनेता ने मॉडल रिया पिल्लाई से शादी की। मगर अभिनेता का रिया के साथ 2015 में तलाक हो गया। इसी के बाद अभिनेता ने तीसरी शादी मान्यता से तीसरी शादी की।

5. करण सिंह ग्रोवर

publive-image

करण सिंह ग्रोवर भी ऐसे अभिनेता है जो तीन बार शादी कर चुके है। उनकी पहली शादी 2015 में टीवी की एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी। मगर शादी के 10 महीनें बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अभिनेता ने 'दिल मिल गए' की को-स्टार जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की। मगर 2014 में ही दोनों का डिवॉर्स हो गया। अभिनेता 2016 में बॉलीवुड की ग्मैलरस एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ तीसरी बार शादी के बंधन में बधें।

6. नीलिमा अज़ीम

publive-image

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलिमा अज़ीम जो पंकज कपूर की पहली बीवी है और शाहिद कपूर की असली मां है। एक्ट्रेस ने भी तीन बार शादी की। उनकी पहली शादी 1975 में बेहद मशहूर अभिनेता पंकज कपूर के साथ हुई थी। दोनों की शादी दो महीनें तक रही। अभिनेत्री की दूसरी शादी अभिनेता राजेश खट्टर से हुई। मगर दोनों की शादी ज्यादा नही चली। फिर अभिनेत्री ने तीसरी शादी रजा़ अली खान से की।

7. कबीर बेदी

publive-image

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी ने तीन बार नही बल्कि चार बार शादी की है। उनकी पहली पत्नी प्रोमिता गुप्ता बंगाली डांसर थी। दूसरी बीवी  ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस थी। 90 के दशक में उन्होंने टीवी प्रेजेंटर निक्की बेदी से तीसरी शादी की। मगर उनकी तीनों शादियां सफल नही रही। उसके बाद अभिनेता ने 71 की उम्र में परवीन दोसांज के साथ चौथी शादी की।

8. अदनान सामी

publive-image

पॉपुलर सिंगर अदनान सामी ने चार बार शादी की है जिसमें दो बार उन्होंने एक ही महिला से शादी की। पहली शादी उन्होंने एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से की थी। दूसरी और तीसरी शादी उन्होंने सबाह गलादरी से की थी। चौथी शादी उन्होनें अफगान और जर्मन दोनों से संबंध रखने वाली रोया फरयाबी से की। रोया फरयाबी से उनकी एक बेटी भी है।

9. विनोद मेहरा

publive-image

70 और 80 के दशक के मशहूर अभिनेता विनोद मेहरा ने भी तीन बार शादी की। पहली शादी उनकी मीना ब्रोका के साथ हुई। मगर अन्य अभिनेत्रियों के साथ अफेयर होने की वजह से दोनों का तालाक हो गया। उसके बाद अभिनेता की दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी से हुई। इसी के बाद अभिनेता की तीसरी शादी किरण के साथ हुई।

10. कमल हासन

publive-image

अभिनेता और फिल्म निर्माता कमल हसन ने भी तीन बार शादी की। उनकी पहली शादी 1978 में वाणी गणपति से हुई थी। फिर 1988 में उनकी शादी सारिका से हुई। 2004 में सारिका से भी उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होने तीसरी शादी गौतमी से की।

Latest Stories