बॉलीवुड के मोटू-पतलू

author-image
By Sangya Singh
New Update
बॉलीवुड के मोटू-पतलू

Bollywood stars Fat to Fit

बॉलीवुड स्टार्स जितने फिट दिखते हैं, उतना फिट दिखना किसी आम आदमी के लिए आसान काम नहीं है। कई बॉलीवुड स्टार्स तो ऐसे हैं, जो फिल्मों में आने से पहले ऐसे दिखते थे कि अगर आप उन्हें देखते तो पहचान ही नहीं पाते। जिसकी वजह से फिल्मों में आने से पहले उन्हें खुद को फिट बनाने के लिए बहुत ज्यादा हार्ड वर्क करना पड़ा। अब आप उन बॉलीवुड स्टार्स को देखेंगे तो पहचान ही नहीं पाएंगे कि क्या वो वही हैं जो पहले इतने मोटे दिखते थे। तो आइए देखते हैं कि वो कौन से बॉलीवुड स्टार्स हैं जो जिनका वजन पहले बहुत ज्यादा था लेकिन अब वो बिलकुल स्लिम और फिट दिखते हैं...

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के मोटू-पतलू

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में शुमार किए जाने वाले अर्जुन कपूर के डेब्यू से पहले उनका वजन 170 किलो था। बाद में उन्होंने सलमान खान के गाइडेंस में अपना 68 किलो वजन कम किया था।

अदनान सामी

बॉलीवुड के मोटू-पतलू

एकसमय ऐसा था जब सिंगर अदनान सामी को अपने बढ़े हुए वजन की वजह से कहीं भी आने जाने के लिए व्हीलचेयर का इस्तेमाल करना पड़ता था। उनका वजन 206 किलो था, बाद में उन्होंने अपना 130 किलो वजन कम किया।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड के मोटू-पतलू

सोनाक्षी सिन्हा भी अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले काफी हेल्थी थीं। उन्होंने भी फिल्मों में एंट्री करने से पहले अपना 30 किलो वजन कम किया था और अब उनका नाम भी सेक्सी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिना जाता है।

सारा अली खान

बॉलीवुड के मोटू-पतलू

अब तक दो फिल्मों में नज़र आ चुकीं सारा अली खान का बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले वजन 90 किलो था। लेकिन फिल्मों में एंट्री करने के लिए उन्होंने बहुत हार्ड वर्क करके अपना वजन कम किया और अब वो बॉलीवुड की सेक्सी और रॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड के मोटू-पतलू

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट जब टीनेजर थीं तो उनका वजन 68 किलो था। लेकिन फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में डेब्यू के लिए उन्होंने सिर्फ 3 महीने में कड़ी मेहनत करके 15 किलो वजन कम किया था।

करीना कपूर

बॉलीवुड के मोटू-पतलू

बॉलीवुड में साइज जीरो का ट्रेंड शुरु करने वाली बेबो अपनी बॉलीवुड डेब्यू के समय काफी हेल्दी थीं। लेकिन फिल्म के टशन के दौरान उन्होंने जिम और योगा से अपनी बॉडी को सेक्सी और हॉट बनाया।

भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड के मोटू-पतलू

भूमि पेडनेकर को जब फिल्म दम लगा के हईशा का ऑफर मिला तब उनका वजन 72 किलो था। फिल्म के लिए उन्हें अपना वजन और ज्यादा बढ़ाना पड़ा था। इस फिल्म के बाद भूमि ने 27 किलो वजन कम किया और आज वो एक सेक्सी एक्ट्रेस हैं।

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड के मोटू-पतलू

परिणीति चोपड़ा भी पहले स्लिम नहीं थी। उन्होंने खुद इस बात को माना था कि फिल्मों में एंट्री करने से पहले वो मोटी थी। लेकिन अपनी बहन प्रियंका से फिटनेस टिप्स लेकर और हार्ड वर्क करके उन्होंने खुद को फिट बनाया।

सोनम कपूर

बॉलीवुड के मोटू-पतलू

सोनम कपूर ने भी सांवरिया फिल्म में अपने डेब्यू के समय 30 किलो वजन कम किया था। फिल्म को साइन करते वक्त उनका वजन 86 किलो था।

जरीन खान

बॉलीवुड के मोटू-पतलू

सलमान खान के साथ फिल्म वीर में अपने डेब्यू से पहले जरीन खान का वजन 110 किलो था। अब जरीन खान का वजन 55 किलो है और वो बहुत खूबसूरत दिखती हैं।

जैकी भगनानी

बॉलीवुड के मोटू-पतलू

जैकी भगनानी के बॉलीवुड डेब्यू से पहले उनका वजन 130 किलो था। लेकिन 2 साल की कड़ी मेहनत और स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करके उन्होंने अपना 80 किलो वजन कम किया था।

राम कपूर

बॉलीवुड के मोटू-पतलू

राम कपूर का वजन पहले 130 किलो था । अभी कुछ समय पहले ही अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से राम कपूर सुर्खियों में छाए थे। राम कपूर अपने सभी सीरियल्स और फिल्मों में अपनी फैट बॉडी के साथ ही नजर आए, लेकिन हाल ही में उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर सब हैरान रह गए थे।

ये भी पढ़ें- ऐसी कौन सी चीज है, जिसपर 2019 में लोगों ने खर्च किया सबसे ज्यादा समय ?

Latest Stories