/mayapuri/media/post_banners/a38db121e82c27cedd004db8f0b0f340881f9577ce836d721f7fb282e393387b.jpg)
हर लड़की आजकल बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की दीवानी है। ऐसे में अगर वो किसी लड़की को भाभी कहकर पुकारते हैं तो उस लड़की का तो दिल ही टूट जाएगा। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ, जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट गुनीत विरदी से अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।
दरअसल, गुनीत एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह से मिलीं। जैसे ही रणवीर ने गुनीत को देखा तो उन्हें भाभी कहकर बुलाया। बस फिर क्या था, रणवीर के भाभी कहते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। गुनीत ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जब रणवीर आपको भाभी बुलाएं। दिल के अरमां आंसुओं में बह गए’। बता दें कि ये वीडियो इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह दिल्ली की एक हाइ प्रोफाइल शादी में परफॉर्म करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने 'ततड़-ततड़...', 'आंख मारे...' और 'काला चश्मा...' जैसे बॉलीवुड के हिट गानों पर परफॉर्म किया। इसी शादी में गुनीत भी मौजूद थीं। जहां उन्होंने रणवीर के साथ सेल्फी क्लिक कराई। इसी दौरान रणवीर ने उनको भाभी कहकर बुलाया था।
और पढ़ें-Photos: ‘फ्रेंक मुलर’ ने भारत के लिए रणवीर सिंह को ब्रांड मास्टर घोषित किया
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>
'>Facebook, Twitterऔर