सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने लगाई व्हाट्सऐप पर ये प्रोफाइल फोटो

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने लगाई व्हाट्सऐप पर ये प्रोफाइल फोटो

रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने लगाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ व्हाट्सऐप पर प्रोफाइल फोटो,एक्टर के निधन को हुआ एक महीना

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक महीना पूरा हो गया है। 14 जून को आज ही के दिन उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक वह डिप्रेशन से पीड़ित थे। अब एक्टर के निधन को एक महीना पूरा होने पर सुशांत सिंह राजपूत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ अपने व्हाट्सऐप पर प्रोफाइल फोटो लगाई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

एक महीने बाद बदली व्हाट्सऐप Dp

फोटो में रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। फोटो देखकर साथ बिताए उनके अच्छे समय को समझा जा सकता है। सुशांत के निधन के बाद से ही उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में हैं। एक महीने तक रिया ने सोशल प्लेटफॉर्म पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की थी। सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के इस फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लेकिन रिया ने अपना व्हाट्सऐप डीपी बदलकर अपने फैंस को यह जरूर बता दिया है कि वह अब भी सुशांत को काफी मिस कर रही हैं।

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में हैं। बिहार की एक अदालत में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया गया था। हालांकि, एक्ट्रेस का इस पर कोई रिस्पांस नहीं आया था। आत्महत्या मामले में फिलहाल जांच चल रही है। और इसके लिए अब तक 33 लोगों के बयान को दर्ज किया जा चुका है। जिसमें रिया चक्रवर्ती का भी बयान शामिल है।

ये भी पढ़ें- अमिताभ-अभिषेक के बाद ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव

Latest Stories