एक्टर आफताब शिवदसानी बने पिता, पत्नी निन दुसांज ने शादी के छह साल बाद दिया बेटी को जन्म, यहाँ देखें तस्वीर

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
एक्टर आफताब शिवदसानी बने पिता, पत्नी निन दुसांज ने शादी के छह साल बाद दिया बेटी को जन्म, यहाँ देखें तस्वीर

एक्टर आफताब शिवदसानी और उनकी पत्नी निन दुसांज बने पेरेंट्स, सोशल मीडिया पर शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदसानी और उनकी पत्नी निन दुसांज पेरेंट्स बन गए हैं। शादी के छह साल बाद निन दुसांज ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों का यह पहला बच्चा है। दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करके काफी खुश हैं। निन ने शनिवार (1अगस्त) को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। आफताब ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर न्यूबॉर्न बेबी की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उनकी बेटी के पैर दिख रहे हैं, साथ ही एक्टर और उनकी पत्नी ने अपने हाथ से दिल बनाया हुआ है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

आफताब ने यह तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, थोड़ा सा स्वर्ग पृथ्वी पर भेज दिया गया है... भगवान के आशीर्वाद से निन दुसांज और मैं बेटी के माता-पिता बन गए हैं.. हमें गर्व है। तीन का हमारा परिवार। वहीं, निन दुसांज से ने भी इसी तरह की मोनोक्रॉम तस्वीर शेयर करते हुए बिल्कुल ऐसा ही कैप्शन लिखा। आफताब के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।

2014 में की थी शादी

बता दें कि आफताब शिवदासानी और निन दुसांज ने साल 2014 में एक प्राईवेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक- दूसरे को लगभग दो साल तक डेट किया था। आफताब ने अपनी ही पत्नी से दूसरी बार साल 2017 में शादी रचाई। वह भी पूरे धूमधाम से और रॉयल अंदाज में। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आफताब ने आखिरी बार फिल्म 'सेटर्स' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रेयस तलपड़े, सोनाली सेयगल, विजय राज और इशिता दत्ता भी अहम रोल में थे। इसके बाद आफताब अब ज़ी5 की 'पॉइजन 2' में दिखाई देंगे।

और पढ़ेंः Gunjan Saxena Trailer: गुंजन सक्सेना का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त अंदाज में जान्ह्वी कपूर

Latest Stories