एक्टर ने बताया रजनीकांत को कोरोना पॉजिटिव, तो फैंस ने किया जमकर ट्रोल

author-image
By Sangya Singh
New Update
एक्टर ने बताया रजनीकांत को कोरोना पॉजिटिव, तो फैंस ने किया जमकर ट्रोल

एक्टर रोहित रॉय ने रजनीकांत को कोरोना पॉजिटिव बताया

शायद ही कोई ऐसा होगा जो सुपरस्टार रजनीकांत का फैन न हो। सुपरस्टार रजनीकांत के दुनियाभर में लोग दीवाने हैं। उनकी फिल्में और उनका स्टाइल लोगों को बहुत पसंद आता है। लोग उनकी स्टाइल को फॉलो करते हैं। लोगों के बीच उनकी इतनी जबरदस्त लोकप्रियता है कि जब भी कहीं कोई रजनीकांत के बारे गलत कहता है या करता है, तो लोग उनके सपोर्ट में तुरंत खड़े हो जाते हैं। हाल ही में ऐसा एक बार फिर से देखने को मिला, जब एक्टर रोहित रॉय ने सुपरस्टार रजनीकांत के लिए एक जोक कह दिया। रजनीकांत के फैंस को रोहित का ये जोक इतना बुरा लगा कि फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया जोक

दरअसल, रोहित रॉय ने सोशल मीडिया पर एक जोक शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, और अब कोरोना को क्वारंटीन कर दिया गया है। इस जोक के जरिए रोहित फैंस को एंटरटेन करना चाहते थे, लेकिन शायद उनका ये जोक उन्हीं पर भारी पड़ गया। बस फिर क्या था, रजनीकांत को कोरोना पॉजिटिव बताए जाने वाले इस जोक पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

आपको इंसान का इरादा भी देखना चाहिए

रोहित ने इसके बाद सोशल मीडिया पर अपना जवाब देते हुए लिखा, दोस्तों आपको रिलैक्स करना चाहिए। आपको लाइफ में इतना उदासीन भी नहीं होना चाहिए। एक जोक आखिर जोक होता है और सॉरी मुझे नहीं लगता कि ये किसी भी तरह से गलत इरादे से था। ये पारंपरिक रजनीकांत सर स्टायल जोक था और मैं इस जोक के सहारे आप सभी को हंसाना चाहता था। कमेंट करने से पहले आपको इंसान का इरादा भी देखना चाहिए। कम से कम मैंने ये जोक आप लोगों को हर्ट करने के लिए तो नहीं पोस्ट किया था जैसा कि आप मुझे हर्ट करने के लिए जानबूझ कर हेट मैसेज कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सलमान खान की फिल्म राधे में होंगे 5 गाने, दो गानों को साजिद-वाजिद ने किया कंपोज

Latest Stories