सुमित व्यास-एकता कौल जल्द बनने वाले हैं पापा-मम्मी, शेयर की स्पेशल फोटोज

author-image
By Sangya Singh
सुमित व्यास-एकता कौल जल्द बनने वाले हैं पापा-मम्मी, शेयर की स्पेशल फोटोज
New Update

सुमित व्यास और एकता कौल ने दी पैंरेंट्स बनने की खुशखबरी

बॉलीवुड एक्टर सुमित व्यास-एकता कौल जल्दी है पापा-मम्मी बनने वाले हैं। सुमित व्यास-एकता कौल के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में उन्होंने अपने नए आने वाले मेहमान की जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर दी है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सुमित व्यास-एकता कौल ने इंस्टाग्राम पर अपने पैरेंट्स बनने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। एकता ने लिखा, 'हम साथ में अपनी नई परियोजना को लेकर घोषणा करने को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। परिचय कराते हैं जूनियर कौल व्यास से (जल्द ही)। इसका क्रिएशन, प्रोडक्शन और निर्देशन हमने (सुमित और मैं) किया है।'

एकता ने लिखा स्पेशल मैसेज

वहीं, सुमित ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सारा समय घर पर बिता रहा हूं। ये कई मायनों में खास हो सकता है। मेरे मामले में ये जीवन दाई है।' इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वह अपने बेबीबंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। जोड़े को बधाई देते हुए अभिनेता अमोल पराशर ने कमेंट किया, 'मैंने उन सभी अच्छी चीजों की एक सूची बनाई है जो मैं उसे सिखाने वाला हूं।'

कआ सेलेब्स ने दी बधाई

सेहबान अजीम ने कमेंट किया, 'वाह, बधाई हो।' आपको यहां बता दें कि सुमित व्यास-एकता कौल ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के करीब दो साल बाद वो अब अपना पहला बेबी प्लान कर रहे हैं। एकता से शादी से पहले सुमित ने पहले एक प्रसिद्ध अभिनेत्री शिवानी टंकसले से शादी की थी।

सुमित ने एकता से की है दूसरी शादी

लेकिन ये शादी ज्यादा लंबी चल नहीं सकी, जिसके बाद उनकी मुलाकात एकता से हुई और एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। बता दें, कि सुमित व्यास कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।  इसके अलावा वो करीना कपूर के साथ फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में अहम भूमिका में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- सामने आया आलिया भट्ट के पिता का सीक्रेट, माथे पर Kiss करने पर बोलते थे ये बात

#Sumeet Vyas #Web Series #TV Serial #Tv Actress #bollywood actor #TVF #सुमित व्यास #एकता कौल #Ekta Kaul #parents banne wale hain sumit vyas aur ekta kaul #permanent roommates
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe